undefined

मुजफ्फरनगर....वेदांता रेजीडेंसी में भाजपा कैम्प कार्यालय का शुभारंभ

भाजपा के प्रदेश सह संगठन महामंत्री कर्मवीर और आरएसएस प्रचारक सुनील वार्ष्णेय ने किया हवन। जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने किया नेताओं का स्वागत।

मुजफ्फरनगर....वेदांता रेजीडेंसी में भाजपा कैम्प कार्यालय का शुभारंभ
X

मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी के नवीन कैम्प कार्यालय वेदांता रेजीडेंसी, एटूजेड रोड मुज़फ्फरनगर का शुभारंभ प्रदेश सह संगठन महामंत्री कर्मवीर और आरएसएस प्रचारक सुनील वार्ष्णेय ने संयुक्त रूप से किया।


आज आयोजित हुए कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश सह संगठन मंत्री कर्मवीर का स्वागत विजय शुक्ला जिला अध्यक्ष भाजपा, सत्येंद्र सिसोदिया जिला प्रभारी, डा. वीरपाल निर्वाल जिला पंचायत अध्यक्ष, जिला कोषाध्यक्ष रमेश खुराना, बिजेंद्र पाल जिला उपाध्यक्ष, राहुल गोयल भाजपा नेता, सुधीर खटीक, सुनील दर्शन, रजत गोयल, रक्षित नामदेव आदि ने किया। ये सभी लोग कर्मवीर के साथ पूजन एवं हवन में शामिल रहे।


समस्त पूजन पंडित नरेश मिश्रा के द्वारा विधि विधान व मंत्र उच्चारण के साथ किया। हवन की पूर्ण आहुति कर्मवीर प्रदेश सह संगठन मंत्री द्वारा की गई एवं कार्यालय पर तुलसी का पौधा रोपण भी किया गया। इस शुभ अवसर पर अशोक कंसल पूर्व विधायक, सरदार सुदर्शन सिंह बेदी, रूपेंद्र सैनी पूर्व जिलाध्यक्ष, देवव्रत त्यागी पूर्व जिलाध्यक्ष, वैभव त्यागी, सुखविंदर सोम, कार्तिक काकरान, अनिल प्रमुख, विकास अग्रवाल, रूपेंद्र सैनी, सुधीर सैनी, संजय धीमान, गजेंद्र ठाकुर आदि भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं वरिष्ठ नेतागण और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Next Story