undefined

बूथ पर मजबूत टीम बनाने में जुटे भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला

मुजफ्फरनगर भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने पंचायत चुनाव को लेकर प्रत्येक बूथ पर मजबूत टीम बनाने के लिए जनपद में संगठनात्मक बैठकों का दौर शुरू किया है।

बूथ पर मजबूत टीम बनाने में जुटे भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला
X

मुजफ्फरनगर। जसोई गांव एवं चरथावल के बिरालसी मंडल में बैठक लेते हुए जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला ने कार्यकर्ताओं से पार्टी को मजबूत बनाने का आह्वान किया।


जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला द्वारा बघरा मंडल के गांव जसोई और चरथावल के बिरालसी मंडल में बैठक ली गई। बैठक में मंडल अध्यक्ष , मंडल प्रभारी , ब्लॉक संयोजक , सेक्टर संयोजक , सेक्टर प्रभारी बुलाए गए।


बूथ स्तर की मजबूती पर चर्चा की गई। साथ में जिला सह मीडिया प्रभारी अचिंत मित्तल, रजनीश बालियान सिसौली , सनातन नरेश उपस्थित रहे।


बघरा मंडल अध्यक्ष डॉ वीरेंद्र शर्मा बघरा मंडल प्रभारी गौरव चौधरी एवं बिरालसी मंडल के अध्यक्ष विकास आर्य आदि मौजूद रहे।

Next Story