undefined

सेवा पखवाडा-अमृत सरोवरों पर भाजपा नेताओं ने किया श्रमदान

जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने सभी जनपद वासियाक को स्वच्छता अभियान एवं श्रमदान के महत्व के बारे में विस्तार से वर्णन किया और श्रमदान करने हेतु सभी को प्रेरित किया।

सेवा पखवाडा-अमृत सरोवरों पर भाजपा नेताओं ने किया श्रमदान
X

मुजफ्फरनगर। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस से लेकर राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की जन्म जयंति तक (17 सितम्बर से 2 अक्टूर 2022 तक) सेवा के विभिन्न कार्यक्रमो के माध्यम से ष्सेवा पखवाडाष् मनाया जा रहा है। इस निमित्त जनपद में आज सभी 9 विकास खण्डो पर सभी निर्माणधीन अमृत सरोवरो पर स्वच्छता अभियान के लिए श्रमदान किया गया।


इस निमित्त सदर ब्लॉक के ग्राम भंण्डूरा में जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष ब्लॉक प्रमुख पति अमित चौधरी व मण्डल अध्यक्ष हरेन्द्र पाल की उपस्थिति में श्रमदान किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने सभी जनपद वासियाक को स्वच्छता अभियान एवं श्रमदान के महत्व के बारे में विस्तार से वर्णन किया और श्रमदान करने हेतु सभी को प्रेरित किया। भाजपा के जिला मंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक राहुल वर्मा के बताया कि जिले के सभी 9 ब्लॉको पर स्वच्छता अभियान चलाया गया और जिले सभी गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।


इसी प्रकार मोरना ब्लॉक के ग्राम करहेड़ा में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ० वीरपाल निर्वाल व ब्लॉक प्रमुख अनिल राठी, चरथावल ब्लॉक के ग्राम रोनीहरजीपुर में जिला महामंत्री विजय सैनी व ब्लॉक अक्षय पुण्डीर, ब्लॉक बघरा के ग्राम जसौई में जिला पंचायत सदस्य जोगेन्द्र काला व ब्लॉक प्रमुख गौरव पंवार, खतौली ब्लॉक के ग्राम जिला मंत्री बोबिन्द्र सहरावत व ब्लॉक प्रमुख नरेन्द्र सिंह, बुढाना ब्लॉक के ग्राम सराय में जिला महामंत्री विनीत कात्यायन, जिला पंचायत सदस्य ठा० रामनाथ, प्रमोद कश्यप व विजय चौधरी, शाहपुर ब्लॉक के ग्राम चेयरमैन प्रमेश सैनी, मण्डल अध्यक्ष एकांश त्यागी व कुलदीप त्यागी, जानसठ ब्लॉक के ग्राम तिसंग में पूर्व जिलाध्यक्ष रूपेन्द्र सैनी, सुधीर सैनी व मनोज राजपूत आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ ने श्रमदान किया।

Next Story