undefined

भाजपा नेताओं ने की राष्ट्रीय महामंत्री तरूण चुग्घ से की शिष्टाचार भेंट, अल्पसंख्यक मोर्चा के जमाल और अकरम को भी दी बधाई

भारतीय जनता पार्टी मुजफ्फरनगर के जिला कोषाध्यक्ष रमेश खुराना और अल्पसंख्यक आयोग उत्तर प्रदेश के सदस्य स. सुखदर्शन सिंह बेदी ने दिल्ली में भाजपा मुख्यालय पर पहुंचकर नवनियुक्त भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों से शिष्टाचार भेंट कर उनको पार्टी में नई अहम जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी।

भाजपा नेताओं ने की राष्ट्रीय महामंत्री तरूण चुग्घ से की शिष्टाचार भेंट, अल्पसंख्यक मोर्चा के जमाल और अकरम को भी दी बधाई
X

मुजफ्फरनगर। जनपद के वरिष्ठ भाजपाइयों सुखदर्शन सिंह बेदी एवं भाजपा कोषाध्यक्ष रमेश खुराना ने दिल्ली के मुख्य कार्यालय पर राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग्घ से शिष्टाचारिक भेंट की। शिष्टाचार भेंट के दौरान उन्होंने महामंत्री को मुजफ्फरनगर जनपद के लिए आमंत्रित किया एवं साथ ही साथ समाज के लिए नये परिवर्तन को लेकर काम करने पर चर्चा की।


राष्ट्रीय महामंत्री ने दोनों वरिष्ठ भाजपाइयों को आश्वासन दिया कि वें जल्द ही समाज के लिए कोई ना कोई बड़ा कार्य करेंगे एवं जनपद के दोनों वरिष्ठ भाजपाइयों को पार्टी से 20 से 30 वर्ष के नवयुवकों को जल्द से जल्द जोड़ने की जिम्मेदारी सौंपी। इस मुलाकात के दौरान महामंत्री तरुण चुग्घ का कहना था कि पार्टी अब नौजवानों को प्रोत्साहन दे रही है। इसी क्रम में मुजफ्फरनगर जनपद में जल्द से जल्द उक्त नवयुवकों की टीम गठित करने की योजना बनाएं एवं उन्हें सूचित कर उनसे मुजफ्फरनगर जनपद हेतु कार्यक्रम तय करें।

इन युवाओं को वह स्वयं सम्बोधित करने आयेंगे। इस शिष्टाचारिक भेंट में जनपद के दोनों वरिष्ठ भाजपाइयों सुखदर्शन सिंह बेदी एवं रमेश खुराना ने महामंत्री तरुण चुग्घ से हुई वार्ता पर संतोष व्यक्त किया और कहा कि अब वह पार्टी स्तर पर युवाओं को संगठन से जोड़ने के लिए स्थानीय नेताओं के साथ मिलकर कार्य करेंगे। इसके अलावा सुखदर्शन बेदी और रमेश खुराना ने भाजपा मुख्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा भाजपा जमाल सिद्दिकी और राष्ट्रीय महामंत्री एम. अकरम से मुलाकात की और उनको पार्टी में मिली नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी।




Next Story