undefined

सेवा सप्ताह में भाजपाईयों ने 70 लोगों को बांटे चश्मे

सेवा सप्ताह में भाजपाईयों ने 70 लोगों को बांटे चश्मे
X

मुजफ्फरनगर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 70वें जन्म दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा चलाये जा रहे सेवा सप्ताह के दूसरे दिन आज मंगलवार को भाजपा कार्यालय पर चश्मा वितरण किया गया।

जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने बताया कि पीएम नरेन्द्र मोदी का 70वां जन्म दिवस सेवा की प्ररेणा के साथ मनाया जा रहा है। इसके लिए ही पार्टी स्तर पर देश भर में सेवा सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसके पहले दिन कार्यकर्ताओं ने ब्लड डोनेट किया, आज गांधीनगर स्थित पार्टी कार्यालय पर 70 जरूरतमंदों लोगों को नजर के चश्मे निःशुल्क रूप से वितरित किये गये। उन्होंने बताया कि आगे भी इस कार्यक्रम में पार्टी स्तर से मिले दिशा निर्देशों के अनुसार सप्ताह भर विभिन्न आयोजन किये जायेंगे। इस अवसर पर विजय शुक्ला के अलावा रूपेन्द्र सैनी, सचिन सिंघल, अशोक कंसल, सतपाल सिंह पाल सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Next Story