undefined

पीएम मोदी का बर्थ डे-फल लेकर मजदूरों के पास पहुंचे मंत्री कपिल देव

मंत्री कपिल देव के साथ चलाया सेवा सप्ताह का कार्यक्रम, प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामना, सेवा और समर्पण का दिया संदेश

पीएम मोदी का बर्थ डे-फल लेकर मजदूरों के पास पहुंचे मंत्री कपिल देव
X

मुजफ्फरनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्मदिन पर तमाम कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिले मेें भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा सप्ताह के तौर पर मनाये जा रहे पीएम मोदी के जन्म दिवस पर सेवा का संदेश देने में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ी जा रही है।


बीते दिन जहां मंत्री कपिल देव और जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता ही सेवा का संदेश देने के लिए शहर में सफाई अभियान चलाया, वहीं गुरूवार को भाजपाईयों ने फल वितरण कार्यक्रम में जरूरतमंदों को मदद पहुंचायी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर आयोजित सेवा सप्ताह में मंडल से लेकर बूथ स्तर तक की हर एक इकाई के कार्यकर्ता जरूरतमंदों की सेवा मेे जुटे। आज शहर के अलावा नई मंडी और गांधी कालोनी के तमाम इलाकों में फल वितरण आदि किए गए। इस मौके पर प्रदेश के कौशल विकास राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल, जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, अशोक कंसल, वैभव त्यागी, राजेश पराशर, अजलि चैधरी, रजत त्यागी, प्रियांक गुप्ता, रोशनी पांचाल, रेणु गर्ग, विपुल भटनागर, अचिंत मित्तल समेत बडी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह सेवा सप्ताह 20 सितंबर तक चलेगा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 14 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष में सेवा सप्ताह कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए सेवा के प्रेरक संदेश के साथ पीएम मोदी का जन्म दिवस मनाने का आह्नान किया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन पर आज गांधी वाटिका में फल वितरण कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की जिला मंत्री श्रीमती अंजू बाठला तथा गांधी वाटिका के सभापति पवन छाबड़ा, नई मंडी मंडल के महामंत्री डा. अशोक अग्रवाल एवं विधानसभा प्रभारी अशोक बाठला, महिला मोर्चा की अध्यक्ष अंजलि चैधरी, रोशनी पांचाल व सुषमा मोरिया की उपस्थिति में फल वितरण किया गया। इस मौके पर सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु होने की कामना की। इस मौके पर बडी संख्या मे कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Next Story