undefined

हरियाणा से भी मिला भाकियू को समर्थन

मुजफ्फरनगर में दि गुड खांडसारी एंड ग्रेन मर्चेन्ट्स के व्यापारियों ने अपना समर्थन व्यक्त किया है तो वहीं हरियाणा प्रदेश अनाज मंडी आढती एसोसिएशन ने भी इसका पूर्ण समर्थन किया है।

हरियाणा से भी मिला भाकियू को समर्थन
X

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन ने 25 सितम्बर को केन्द्र सरकार के खिलाफ अपने जनता कर्फ्यू और चक्का जाम प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ी गयी है। भाकियू के इस आंदोलन को जहां मुजफ्फरनगर में दि गुड खांडसारी एंड ग्रेन मर्चेन्ट्स के व्यापारियों ने अपना समर्थन व्यक्त किया है तो वहीं हरियाणा प्रदेश अनाज मंडी आढती एसोसिएशन ने भी इसका पूर्ण समर्थन किया है। इसके साथ ही भाकियू नेताओं ने देशभर में इस आंदोलन को सफल बनाने के लिए प्रदेशाध्यक्षों को जिम्मेदारी सौंपी है।

हरियाणा प्रदेश अनाज मंडी आढती एसोसिएशन के चेयरमैन रजनीश चौधरी ने बताया कि भारतीय किसान यूनियन एवं अन्य सहयोगी किसान संगठनों के आह्वान पर केन्द्र सरकार द्वारा लागू किए तीन किसान विरोधी अध्यादेशों के विरोध में 25 सितमबर को देश व्यापी हड़ताल की गई है। हरियाणा प्रदेश अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन इसका पूर्ण रूप से समर्थन करती है। हमें जब कभी भी जरूरत पड़ी है तो हमारे हर आन्दोलन में किसान यूनियन ने हमारा साथ दिया है।

इस संकट की घड़ी में हमने भी किसान भाईयों का साथ देना है। उन्होंने सभी आढ़तियों से अपील करते हुए कहा कि 25 सितमबर को हरियाणा को इस चक्का जाम और आंदोलन में हिस्सेदारी करते हुए सभी अनाज मंडियां सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक हड़ताल पर रहेंगी। इस दिन किसी प्रकार की खरीद फरोख्त किसानों से नहीं होगी। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने बताया कि 25 सितम्बर का आंदोलन देशव्यापी होगा और सभी जगह यूनियन के कार्यकर्ता किसानों के साथ मिलकर चक्का जाम करेंगे। इसमें उत्तर प्रदेश में यूनियन के अध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन के अलावा हरियाणा में प्रदेशाध्यक्ष रतन मान, पंजाब में हरेन्द्र लाखोवाल, मध्य प्रदेश में अनिल यादव, उत्तराखंड में संजय चौधरी, दिल्ली में वीरेन्द्र डागर अपनी टीम के साथ चक्का जाम करने की तैयारी में जुटे हुए हैं।

Next Story