undefined

लापरवाह कर्मियों पर चेयरपर्सन नाराज, कटेगा वेतन

चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने लापरवाही पर चलाया चाबुक, आकस्मिक निरीक्षण में ड्यूटी से मिले थे गैर हाजिर, चेयरपर्सन ने एक दिन का वेतन काटने के दिये आदेश, निलम्बित लिपिक भी शामिल।

लापरवाह कर्मियों पर चेयरपर्सन नाराज, कटेगा वेतन
X

मुजफ्फरनगर। दीपावली के बाद पहली बार नगर पालिका परिषद् में कार्यों की प्रगति को जानने के लिए अपने कार्यालय पहंुची चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने ड्यूटी के प्रति लापरवाह पाये गये 16 कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही के आदेश दिये है। इन कर्मचारियों में निलम्बित लिपिक भी शामिल है। इस दौरान किये गये आकस्मिक निरीक्षण में यह कर्मचारी नदारद पाये जाने पर इनका एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिये गये हैं। इससे कर्मचारियों में काफी हलचल है।

बता दे कि दीपावली से पूर्व हुई बोर्ड मीटिंग के बाद 10 दिसम्बर को चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल नगर पालिका परिषद् में पहुंची थी। उन्होंने सवेरे दस बजे ही पालिका के सभी कार्यालयों व विभागों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान कर, स्वास्थ्य, निर्माण, जलकल और मुख्य कार्यालय से कई कर्मचारी ड्यूटी से नदारद पाये गये। चेयरपर्सन ने उपस्थिति पंजिका को अपने कब्जे में लेकर इसके संबंध में कार्यावाहक कार्यालय अधीक्षक पूरणचंद से रिपोर्ट तलब करते हुए विभागवार ड्यूटी से नदारद कर्मचारियों की सूची तैयार करने के निर्देश दिये। आकस्मिक निरीक्षण के दौरान पालिका के कई विभागों के 16 कर्मचारी ड्यूटी से गायब मिले हैं। इनमें चार लिपिक भी शामिल हैं।

इस संबंध में कार्यालय अधीक्षक पूरण चंद द्वारा चेयरपर्सन को रिपोर्ट सौंप दी है। इसमें आकस्मिक निरीक्षण के दौरान कर विभाग से निलम्बित लिपिक अभिषेक कुमार, चपरासी नूर मौहम्मद, स्वास्थ्य विभाग से लिपिक नितिन कुमार, कर्मचारी रोहित कुमार, आबाद और चतुर्थ श्रेणी कर्मी संजय कुमार, निर्माण विभाग से सुपरवाईजर नदीम खान, जलकल विभाग से लिपिक मुकेश कुमार, बी.सी. विनोद कुमार, पी.ए. निर्माला देवी, दीपक शर्मा और गोवर्धन, बी.डी. सुन्दर सिंह तथा मुख्य कार्यालय से लिपिक राजेन्द्र कुमार, चपरासी शब्बीर और चन्द्र प्रकाश अपनी ड्यूटी से नदारद पाये गये। आकस्मिक निरीक्षण होने तक ये लोग अपनी ड्यूटी पर उपस्थित नहीं हो पाये थे। ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने वाले इन सभी 16 कर्मचारियों के खिलाफ चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने सख्त रवैया अपनाते हुए कार्यावाही की है। उन्होंने इन कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के आदेश दिये हैं। चेयरपर्सन के इस रवैये को लेकर कर्मचारियों में हलचल है।

Next Story