undefined

भाजपा के मंच पर चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल सम्मानित

मुजफ्फरनगर जनपद में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मिशन शक्ति कार्यक्रम के अन्तर्गत भाजपा की ओर से भी महिला शक्ति को सम्मानित किया गया। इस समारोह में नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष अंजू अग्रवाल को भी उनकी बेहतरीन कार्यशैली के लिए सम्मानित किया गया।

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जनपद में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मिशन शक्ति कार्यक्रम के अन्तर्गत भाजपा की ओर से भी महिला शक्ति को सम्मानित किया गया। इस समारोह में नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष अंजू अग्रवाल को भी उनकी बेहतरीन कार्यशैली के लिए सम्मानित किया गया। इसके अलावा चिकित्सा, शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में कार्य कर रही महिलाओं को भी मुख्य अतिथि राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल और चेरयपर्सन अंजू अग्रवाल ने सम्मानित किया।


अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गांधीनगर स्थित भाजपा कार्यालय पर सोमवार को महिला मोर्चा द्वारा महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल, नगरपालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल और जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे।

समारोह में पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल को महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इसके साथ ही कार्यक्रम में अलग-अलग क्षेत्रों में अच्छा कार्य कर रही महिलाओं एवं पार्टी से जुड़ी हुई कार्यकर्ताओं को मुख्य अतिथियों ने शॉल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।


इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि महिलाएं समाज का दर्पण होती हैं, जो समाज को आईना दिखाने का काम करती हैं। आप इतिहास उठाकर देख लें आसमान से लेकर समुद्र तक महिलाओं ने अपने काम का डंका बजाया है।


मैं तो यहां तक कहती हूं बड़ी से बड़ी कठिनाई को हंसते-हंसते झेल कर उसका समाधान निकाल पाने की कुशलता सिर्फ महिलाओं में ही है। पालिका अध्यक्ष ने कहा कि संकट आने पर महिला झांसी की रानी बन जाती है तो समाज की सेवा के लिए वह मदर टेरेसा भी बन सकती है। आप लोग ऐसे ही समाज में अपना योगदान देते रहें मेरी कभी आप लोगों को आवश्यकता अगर हो तो आप लोगों के लिए मेरे दरवाजे 24 घंटे खुले हैं।

इस अवसर पर वंशिका अग्रवाल, सोनिया लूथरा, डा तारिणी तनेजा, निधि चैधरी, रेनू शर्मा, अरुण त्यागी, डॉ रुचि गुप्ता, कंचन प्रभा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य महेश्वर चैधरी, जिला महामंत्री सुषमा पुंडीर, जिला मंत्री साधना सिंघल, रेनू गर्ग एवं पार्टी से जुड़ी अन्य महिलाओं के अलावा सभासद बिजेंद्र पाल, हनी पाल, मनोज वर्मा, राजीव शर्मा, सचिन कुमार, स्टेनो अध्यक्ष गोपाल त्यागी, एसके बिट्टू एवं अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Next Story