undefined

पालिकाध्यक्ष ने चलवाया मंडी समिति रोड पर सफाई अभियान

पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल के द्वारा लगातार ही वाटिका कर्मचारियों की टीमों को अलग अलग स्थानों पर लगाते हुए पेड़ पौधों की देखरेख कराई जा रही है,

पालिकाध्यक्ष ने चलवाया मंडी समिति रोड पर सफाई अभियान
X

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष अंजू अग्रवाल के नेतृत्व में शहरी क्षेत्र में साफ सफाई अभियान निरंतर जारी है। डिवाईडरों को पर्यावरण संरक्षण का बेहतर माध्यम बनाने का उनका आइडिया हिट रहा है। ऐसे में डिवाईडरों से लेकर सड़कों तक पालिकाध्यक्ष के मार्गदर्शन में कर्मचारी पेड़ पौधों की कटाई छंटाई में लगे हुए हैं।


बुधवार को नगरपालिका परिषद् के कमला नेहरू वाटिका के कर्मचारियों की टीम शहर में मंडी समिति रोड पर पेड़ पौधों की सफाई में जुटी नजर आयी। पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल के द्वारा लगातार ही वाटिका कर्मचारियों की टीमों को अलग अलग स्थानों पर लगाते हुए पेड़ पौधों की देखरेख कराई जा रही है, ताकि शहर को ज्यादा से ज्यादा हरा भरा बनाया जा सके।

उनके द्वारा पूर्व में भी रुड़की रोड, कच्ची सड़क, अस्पताल चैराहे के साथ ही शिव चैक तक डिवाईडर बनवाकर इनके सहारे पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया हैै। इसके साथ ही उन्होंने इन डिवाईडरों पर लगे पेड़ पौधों की देखरेख को लेकर भी संवेदनशीलता के साथ काम किया और प्रतिदिन सफाई के लिए वाटिका की टीम को लगाया गया है।


इसके साथ ही इनकी सिंचाई के लिए रोजाना पालिका कर्मचारियों का पूरा दल जुटा रहता है। आज मंडी समिति रोड पर वाटिका कर्मचारियों की पूरी फौज सड़क किनारे पेड़ पौधों की सफाई और छंटाई में जुटी नजर आयी। यहां पर साफ सफाई होने के कारण सड़क किनारे इन पेड़ पौधों पर निखार आता नजर आया।

Next Story