undefined

भारत रत्न राजीव गांधी के बर्थ-डे पर कांग्रेसियों ने बांटी मिठाई

जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 76वें जन्म दिवस के अवसर पर एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हरेंद्र त्यागी ने की एवं संचालन शहराध्यक्ष जुनैद रऊफ ने किया।

भारत रत्न राजीव गांधी के बर्थ-डे पर कांग्रेसियों ने बांटी मिठाई
X

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान को तकनीकी क्रांति देने वाले आधुनिक भारत के जन्मदाता भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेसियों ने उनके बलिदान का याद करते हुए मिठाई बांटी।

जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 76वें जन्म दिवस के अवसर पर एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हरेंद्र त्यागी ने की एवं संचालन शहराध्यक्ष जुनैद रऊफ ने किया। जिलाध्यक्ष हरेंद्र त्यागी ने कहा कि आज राजीव गांधी के जयंती अवसर पर हम सभी कांग्रेसियों को एकजुट होने का प्रण करते हुए समाज के हितों के लिए कार्य करना है। हम समाज को मजबूत करेंगे, सभी देश के हितों की रक्षा संभव है। शहर अध्यक्ष जुनैद रऊफ ने कहा कि देश आज विषम परिस्थितियों से गुजर रहा है, हर तरफ अराजकता का माहौल है। ऐसे में हम सभी कांग्रेस जनों की सामूहिक जिम्मेदारी है कि हम देश और समाज की सुरक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करें। कांग्रेस पार्टी को इतिहास से सबक लेते हुए विरोधी दलों के षडयंत्रों को जनता के सामने बेनकाब करना है।


सभी वक्ताओं ने एक स्वर में पार्टी संगठन को मजबूत करते हुए समाज के हितों की रक्षा के लिए लोगों के बीच रहकर काम करने का आह्वान किया। मुख्य वक्ताओं में ममनून अंसारी रिजवान अहमद सिद्दीकी, जिलाध्यक्ष सेवादल सतीश कुमार शर्मा, श्याम पाल सिंह चेयरमैन, विनोद चैहान शहराध्यक्ष, मेहराज जहां, प्रवीण कुमार बालियान, डाॅ. मतलूब अली, सगीर मलिक, अजय चैधरी, विजेंद्र सिंह पटेल, अरशद सिद्दीकी ने एक सुर में पार्टी संगठन को मजबूत करने का आह्नान करते हुए राजीव गांधी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर मदनमोहन शर्मा, दिलशाद त्यागी, मोहम्मद अजीम सिद्दीकी, काजी सुल्तान, प्रह्लाद कौशिक, अहसन जमीर, अशोक अग्रवाल, शारदा देवी, फैयाज सलमानी, दिलशाद मेंबर, मोहम्मद शमशाद, मोहम्मद इकबाल, दिनेश पाल, संजय शर्मा, नवनीत कुमार, सत्यपाल सिंह, योगेश शर्मा, आदि कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

Next Story