undefined

अहमद पटेल के निधन पर कांग्रेसियों ने की शोक सभा, बताई अपूर्णीय क्षति

अहमद पटेल के निधन पर कांग्रेसियों ने की शोक सभा, बताई अपूर्णीय क्षति
X

मुजफ्फरनगर। कांग्रेसियों ने पार्टी के आधुनिक चाणक्य कहे जाने वाले अहमद पटेल के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनको श्र(ांजलि अर्पित की।

गुरूवार को वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं की एक शोक सभा मधुबन रैस्टोरेन्ट में वरिष्ठ कांग्रेसी बीबी गर्ग की अध्यक्षता व सतीश शर्मा के संचालन में विगत दिवस कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राज्य सभा सदस्य मान्नीय अहमद पटेल के आकस्मिक निधन का समाचार सुनकर प्रत्येक काग्रेसजन अत्यन्त दुखी है। अहमद पटेल कांग्रेस के मजबूत स्तम्भू व पिछले 40 साल से अधिक के अपने राजनैतिक जीवन में कांग्रेस के प्रति निष्ठावान व वफादार रहे। पटेल साहब ने अपने राजनैतिक जीवन की पारी गुजरात के भरूच शहर के मेयर पद से शुरू कर लोक सभा व राज्य सभा के कई बार सदस्य रहे . कार्यकर्ता का विश्वास जीत् लेते थे। उनके निधन से कांग्रेस को जो नुकसान हुआ है उसकी भरपायी होना अत्यन्त कठिन है। हम सभी काग्रेसजनो की सच्ची श्र(ांजली होगी की हम सब अपनी निष्ठा व वफादारी कांगेस के प्रति लगातार करते रहे। सभी कांग्रेसजनो ने अहमद पटेल के शोक संतप्त परिवार को असीम कष्ट सहन करने की शक्ति व दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करने की विनती परमपिता परमात्मा से की। अन्तू मे उपस्थित सभी कांग्रेसजनो ने 2 मिनट का मौन रखा। शोक सभा में बीबी गर्ग, अकील राणा, मौहम्मद तारिक कुरैशी, सतीश शर्मा, सतीश गर्ग, पूर्व शहर अध्यक्ष, कालूराम शर्मा, नीलम गौतम् शहर महिला अध्यक्ष, वरीस रीणा, मा. जफर हसन, रईस अहमद, नीलम शर्मा, रीना जैन, सरताज, मनोज शर्मा, मुकुल शर्मा, विपिन, रियासत अली, राजीव वर्मा, ब्रजमोहन वर्मा, खुर्शीद अहमद, मौहम्मद नदीम आदि मौजूद रहे।

Next Story