undefined

प्रथम प्रधानमंत्री नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने किया वृक्षारोपण

मुजफ्फरनगर जनपद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जवाहरलाल नेहरू के कामों को किया याद, कांग्रेस को मजबूत बनाने का संकल्प लेने के साथ ही शहीद जवान अंकित चौधरी को दी श्रद्धांजलि

प्रथम प्रधानमंत्री नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने किया वृक्षारोपण
X

मुजफ्फरनगर। कांग्रेस जनों ने आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरु जी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यवाहक जिला अध्यक्ष राकेश पुंडीर के नेतृत्व में आर्य समाज वह शहर के विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण किया गया।


इस मौके पर कार्यवाहक जिला अध्यक्ष राकेश पुंडीर ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरु बच्चों से बेहद प्यार करते थे। प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने नारा दिया था आराम हराम है। आज हम सभी कांग्रेस जन नेहरू की पुण्यतिथि पर शपथ लेते हैं जब तक कांग्रेस को पहले जैसी मजबूत स्थिति में नहीं ला देंगे तब तक हमारे लिए आराम हराम है। इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष हरेंद्र त्यागी एवं महिला सेवा दल प्रदेश अध्यक्ष बिल्किस चौधरी ने कहा कि हम गांव गांव जाकर कांग्रेस की नीतियों को जन जन तक पहुंचा कर बूथ स्तर तक कांग्रेस को मजबूत करेंगे एवं किसानों की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण कराएंगे। पूर्व जिला अध्यक्ष सेवादल सतीश शर्मा ने कहा कि जनपद मुजफ्फरनगर में हाईकमान से बात कर जल्द ही सहारनपुर मंडल का सेवादल का एक बड़ा प्रशिक्षण शिविर लगा जाएगा जिसमें सभी कांग्रेसी जनों को प्रशिक्षण लेकर कांग्रेस को मजबूत करेंगे। इस मौके पर सभी कांग्रेस जनों ने जनपद के जवान अंकित चौधरी के असम में शहीद होने पर वह सेवादल के पूर्व जिला अध्यक्ष फिरोज मोहम्मद के छोटे भाई के निधन पर उनकी आत्माओं की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा और ईश्वर से प्रार्थना की दिवंगत आत्माओं को अपने चरणों में स्थान दे।


इस मौके पर चरथावल विधानसभा प्रत्याशी पति अरशद राणा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अनित चौधरी, मानव जिला अधिकार अध्यक्ष हर्षवर्धन त्यागी, पूर्व जिला महासचिव सतीश शेरावत, नरेंद्र बोस, जयपाल सिंह, दिलशाद त्यागी, गोपाल शर्मा, अफसाना अंसारी, रिहाना बेगम, इकराम पहलवान, जगदीश धोबी, रोहित कटारिया, परवेज अंसारी, जहांगीर आलम, बाबर जड़ौदा, शाह अब्दुल्ला राणा, शमीम सैफी, अजीत गुप्ता, विनोद धीमान, योगेश शर्मा, महेश विश्वकर्मा, पूर्व पीसीसी सदस्य नीलम गौतम, नरेश भारती, जीवन तितली, सलीम कुरेशी, गफ्फार, मोहम्मद अनवर, रंकजय मजदूर और रविंद्र बालियान आदि मौजूद रहे।

Next Story