undefined

सहारनपुर में खुला तीन जिलों का साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन

सहारनपुर मंडल में मुजफ्फरनगर, शामली और सहारनपुर जिले का संयुक्त परिक्षेत्रीय साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन बनाया गया!

सहारनपुर में खुला तीन जिलों का साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन
X

मुजफ्फरनगर। मेरठ जोन के एडीजी राजीव सबरवाल ने आज मण्डल के तीनों जिलों में होने वाले साइबर क्राइम की रोकथाम के लिए सहारनपुर रिजर्व पुलिस लाइन में परिक्षेत्रीय साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन का शुभारम्भ किया।

इस थाने में तीनों जनपदों के मामलों की जांच पड़ताल करने का काम किया जायेगा। इससे साइबर क्राइम का शिकार लोगों को बड़ी राहत मिलेगी तो वहीं सहारनपुर मण्डल में साइबर क्राइम पर अंकुश लगाने में भी पुलिस को काफी मदद मिलेगी। पुलिस स्टेशन में आधुनिक तकनीक के उपकरण के साथ ही प्रशिक्षित पुलिस अफसरों और कर्मचारियों को तैनात किया गया है।

बुधवार को सहारनपुर मंडल में मुजफ्फरनगर, शामली और सहारनपुर जिले का संयुक्त परिक्षेत्रीय साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन बनाया गया! इस मौके पर एडीजी मेरठ जोन राजीव सबरवाल ने पुलिस लाइन पहुंचकर साइबर क्राइम सेल का फीता काटकर उद्धघाटन किया। उसके बाद एडीजी ने सहारनपुर पुलिस लाइन का निरक्षण किया, इस अवसर पर डीआईजी रेंज उपेंद्र अग्रवाल, एसएसपी डॉ0 एस चन्नप्पा, एसपी सिटी विनित भटनागर, एसपी देहात अशोक कुमार मीणा, सीओ 2, सीओ सदर, आर आई आदि अधिकारीगण भी मौजूद रहे।

सहारनपुर पहुंचे मेरठ जोन एडीजी राजीव सबरवाल ने पुलिस लाइन में बनाए गए साइबर सेल का उद्घाटन करते हुए बताया कि सहारनपुर मंडल स्तरीय साइबर सेल सहारनपुर में खोला गया है जिससे साइबर क्राइम पर रोक लग सकेगी,लोगों की साइबर क्राइम से जुड़ी समस्याओं का यहां पर समाधान कराने की पुलिस प्रशासन की पूर्ण रूप से कोशिश रहेगी,जिसमें जनता को साइबर क्राइम से जुड़े सभी मामले पर उनकी समस्याओं का समाधान कराया जाएगा।

Next Story