undefined

पुरकाजी में धोबी समाज को मिली बड़ी सौगात

नगर पंचायत द्वारा निर्मित हाईटेक धोबीघाट का चेयरमैन जहीर फारूकी व पूर्व विधायक प्रमोद ऊंटवाल ने किया उद्घाटन

पुरकाजी में धोबी समाज को मिली बड़ी सौगात
X

मुजफ्फरनगर। पुरकाजी नगर पंचायत ने पुरकाजी के धोबी समाज के लोगो को धोबीघाट की सौगात दी है आज पूर्व विधायक प्रमोद ऊंटवाल ने धोबीघाट का उद्घाटन किया।

आज से ही धोबीघाट पर धोबियांे ने कपड़े धोने शुरू कर दिए हैं। चेयरमैन जहीर फारूकी ने बताया कि उनके द्वारा आज इस बात की खुशी है कि उन्होंने विकास के पथ पर जनता से किया गया एक और वादा पूरा किया। गौशाला के पास तालाब किनारे धोबीघाट पर धोबियों को साफ पानी, बड़ी बड़ी हौज़, टीन शेड की व्यवस्था करके दी गयी है। इस मौके पर हरिराम सक्सेना, तौकीर मेम्बर, नौशाद मेम्बर, ब्रजकिशोर गुप्ता, शमशेर मेम्बर, काला हेड़ी, अशोक सैनी, अब्दुल धोबी, बुलेहसन धोबी, अल्लु धोबी, मीर हसन, शाहनवाज़ खान आदि सेकड़ांे लोग मौजूद रहे।


उद्घाटन के बाद उप जिलाधिकारी सदर द्वारा पुरकाजी नगर पंचायत द्वारा नवनिर्मित धोबी घाट का निरीक्षण किया गया। एसडीएम सदर परमानंद झा ने पुरकाजी नगर पंचायत द्वारा पुरकाजी में नवनिर्मित धोबी घाट का निरीक्षण किया गया। गौशाला के पास तालाब किनारे धोबीघाट पर धोबियो को साफ पानी, बड़ी बड़ी हौज़, टीन शेड की व्यवस्था नगर पंचायत पुरकाजी के द्वारा करके दी गयी है।

Next Story