undefined

संविधान दिवस पर डीएम ने दिलाई शपथ

एम.जी. पब्लिक स्कूल में मनाया गया संविधान दिवस, विद्यार्थियों को बताया संविधान का महत्व

संविधान दिवस पर डीएम ने दिलाई शपथ
X

मुजफ्फरनगर। जनपद में आज भारतीय संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर डीएम सेल्वा कुमारी जे. द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान के प्रति निष्ठा रखने के लिए शपथ दिलाई गई, वहीं शिक्षण संस्थाओं में संविधान दिवस मनाते हुए कार्यक्रम आयोजित किये गये।

गुरूवार को कलेक्ट्रेट में संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. द्वारा लोकवाणी सभाकक्ष में प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान दिवस के बारे में जानकारी दी। उन्होंने सभी को संविधान के प्रति सच्ची निष्ठा रखने और अपने संवैधानिक अधिकारों का देशहित व जनहित में उपयोग करते हुए राष्ट्र निर्माण में सहयोग करने के लिए शपथ दिलाई गयी। इस अवसर पर मुख्य रूप से अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार के साथ ही कलेक्ट्रेट के कर्मचारी भी उपस्थित रहे।


दूसरी ओर सरकूलर रोड स्थित एम.जी. पब्लिक स्कूल में संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर जी.बी. पाण्डेय और प्रिंसीपल श्रीमती मोनिका गर्ग ने छात्र छात्राओं को भारतीय संविधान से जुड़े अनेक रोचक विषयों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि 26 नवम्बर 1949 को भारतीय संविधान को अंगीकृत किया गया था। इस संविधान की रचना में भारत रत्न डा. भीमराव अम्बेडकर ने बड़ी महती भूमिका का निर्वहन किया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकों ने संविधान की प्रस्तावना, उदेशिका और मौलिक कर्तव्यों के बारे में विस्तार से छात्र व छात्राओं को अवगत कराया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने भारतीय संविधान के बारे में दिये गये विभिन्न अधिकारों के बारे में अपने विचार व्यक्त करने के साथ ही डा. भीमराव अम्बेडकर, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन के बारे में विचार प्रस्तुत करते हुए प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के अंत में प्रिंसीपल श्रीमती मोनिका गर्ग ने सभी विद्यालय परिवार को संविधान के प्रति निष्ठा रखने और संविधान का अक्षरशः पालन करने के लिए शपथ ग्रहण कराई गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कविता रावल, श्रीपाल राठी, रितु शर्मा, दीपाली गोयल, भीम सिंह व अभिनव त्यागी का विशेष सहयोग रहा।

Next Story