undefined

भाजपाई सरकारों से पूरा देश परेशानः सुबोध शर्मा

मुजफ्फरनगर जनपद में आज कांग्रेसियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में मनाई

भाजपाई सरकारों से पूरा देश परेशानः सुबोध शर्मा
X

मुजफ्फरनगर। कांग्रेसियों ने आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि को मनाते हुए भाजपा की सरकारों पर लोकतंत्र की हत्या करने के और महात्मा गांधी के अहिंसा दर्शन का कत्ल करते हुए जनविरोधी नीतियां अपनाकर देश को बर्बादी की ओर ले जाने के आरोप लगाये। कांग्रेसियों ने भाजपा की नीतियों के खिलाफ जन जागरण करने और जनहितों को लेकर संघर्ष का संकल्प भी लिया।

शनिवार को पार्टी के भगत सिंह रोड स्थित जिला कार्यालय पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 73वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन जिलाध्यक्ष पं सुबोध शर्मा एवं शहर अध्यक्ष जुनैद रऊफ के संयुक्त नेतृत्व में किया गया। आज महात्मा गांधी की पुण्यतिथि को किसान बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया। जिसमें सभी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।


तत्पश्चात एक विचार-गोष्ठी कार्यक्रम भी रखा गया। विचार-गोष्ठी में जिलाध्यक्ष पं सुबोध शर्मा ने अपने विचार रखते हुए कहा कि इस महान महात्मा की पुण्यतिथि पर सभी यहां उपस्थित हुए हैं उन्होंने देश की आजादी में प्रजातांत्रिक और अहिंसात्मक रुप से 200सालों की गुलामी से देश को आजाद कराया।पर वर्तमान सरकार से सभी देशवासी परेशान हैं। और आज सभी साथियों को संगठन को मजबूत करते हुए इन फिरकापरस्त ताकतों से देश को आजाद कराना है। शहर अध्यक्ष जुनैद रऊफ ने कहा कि महात्मा गांधी त्याग, करूणा, अहिंसा के पुजारी थे। उन्होंने मात्र एक लाठी से अहिंसात्मक तरीके से अंग्रेजों से देश को आजाद कराया हमें भी उन्हीं के मार्ग का अनुसरण करते हुए आज के फिरकापरस्त ताकतों से देश को आजाद कराने का काम करना है।

आज विचार-गोष्ठी में धीरज महेश्वरी,पं प्रहलाद कौशिक, सलीम अहमद अंसारी सभासद,सगीर मलिक, सत्यपाल सिंह काकरान, हर्षवर्धन त्यागी, अजीम सिद्दीकी महराज जहां आदि ने अपने विचार रखे। आज की बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पं सुबोध शर्मा ने और संचालन सेवादल जिलाध्यक्ष राहुल भारद्वाज ने किया। आज की इस श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष पं सुबोध शर्मा, शहर अध्यक्ष जुनैद रऊफ, पूर्व प्रदेश सचिव गुफरान काजमी, सतीश शर्मा, शहर उपाध्यक्ष अहसन जमीर, शहर महासचिव धीरज महेश्वरी, शहर सचिव पं प्रहलाद कौशिक, शहर सचिव अरशद सिद्दीकी, शहर सचिव सगीर मलिक, सेवादल जिलाध्यक्ष राहुल भारद्वाज, अल्पसंख्यक कांग्रेस शहर अध्यक्ष सलीम अहमद अंसारी सभासद,इंटक जिलाध्यक्ष काजी सुल्तान,इंटक शहर अध्यक्ष रिजवान सिद्दीकी, अजीम सिद्दीकी, वरिष्ठ कांग्रेसी सत्यपाल सिंह काकरान, महिला नेत्री मेहराज जहां, ज्ञानेन्द्र वर्मा,जान मौहम्मद, नवनीत सिंघल, सेवादल शहर अध्यक्ष मुकेश चैहान सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को अपने-अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

Next Story