undefined

सपा एससी प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी घोषित

सपा एससी प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी घोषित
X

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी अनुसूजित जाति प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी आज वजूद में आ गई।

महावीर चौक स्थित जिला कार्यालय पर पत्रकार वार्ता के दौरान सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने बताया कि प्रदेश हाईकमान की संस्तुति के बाद अनुसूचित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हरीश कुमार ने अपनी कार्यकारिणी बनाई है। आज कार्यालय पर सभी पदाधिकारियों को दायित्व सौंपा गया और उनका स्वागत किया गया। उन्होंने बताया कि जनपद की सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में प्रकोष्ठ के विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त किये गये हैं। जिला कार्यकारिणी में 3 उपाध्यक्ष, 1 महासचिव, 1 कोषाध्यक्ष के साथ 5 सचिव और 19 सदस्य बनाये गये हैं। प्रमोद त्यागी ने कहा कि सपा हर वर्ग और समुदाय का सम्मान करने वाली पार्टी है। आज प्रदेश में अराजकता का जो वातावरण है, उससे सभी लोग परेशान हैं। सभी वर्ग समाजवादी पार्टी की ओर एक उम्मीद से देख रहे हैं और निश्चित ही 2022 में उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे। पूर्व विधायक अनिल कुमार ने कहा कि आज प्रदेश का बहुजन समाज अखिलेश यादव की नीतियों और काम से प्रभावित है। सपा ने बहुजन वर्ग को काफी सम्मान दिया है।

Next Story