undefined

किसानों ने किया डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन

किसानों ने किया डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन
X

मुजफ्फरनगर। किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर गुरूवार को भारतीय किसान यूनियन अम्बावता के कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय पर धरना दियां।

आज भाकियू अम्बावता जिलाध्यक्ष मोहम्मद शाह आलम के नेतृत्व में किसानों ने कलेक्ट्रेट में धरना दिया। किसानों ने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति के नाम तीन सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। इसमें किसान कानून को तुरन्त वापस लेने,ं न्यूनतम समर्थन मूल्य पर पूरी फसल खरीद की गारंटी का कानून बनाने, सम्पूर्ण भारत के किसानों को कर्ज मुक्त करने, स्वामीनाथन आयोग के अनूसार फसल की लागत मूल्य पर फार्मूला के तहत देने की मांग की गयी है। शाह आलम ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार कुछ प्रदेश सरकारे अपनी ताना शाही से वह किसान विरोधी नीतियों से बाज नहीं आ रही है, इसी कारण देश का किसान आज आन्दोलन करने को मजबूर हैं। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष चैधरी रिशिपाल अंबावता व हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष के साथ ही अन्य पदाधिकारी की हरियाणा सरकार द्वारा कराई गई गिरफ्तारी निन्दा करते हुए सरकार से सभी किसान नेताओं को तत्काल प्रभाव से रिहा करने की माग की।

प्रदर्शन में मंडल उपाध्यक्ष देवेंद्र अग्रवाल, आरिफ त्यागी, उबैद चैधरी, सालिम त्यागी, फेजयाब खान एडवोकेट, जान मोहम्मद, शहजाद, रिजवान, शाहिद, इकरार फारुकी, रोशन सिद्दीकी, इमरान, बिलाल, आसिफ, शादाब चैधरी, कालू पवार, सूदेश, कोमल रानी, मनोज रानी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Next Story