undefined

14 अक्टूबर को भाजपा नेताओं का पुतला फूकेंगे किसानः राकेश टिकैत

14 अक्टूबर को भाजपा नेताओं का पुतला फूकेंगे किसानः राकेश टिकैत
X

मुजफ्फरनगर। लखीमपुर खीरी कांड को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के आंदोलन को सफल बनाने के लिए भारतीय किसान यूनियन भी जुट गई है। शहीद किसानों की अरदास मेें ही भाकियू नेता राकेश टिकैत ने आरोपी गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा की केन्द्रीय मंत्रीमण्डल से बर्खास्तगी होने तक आंदोलन चलाने का ऐलान किया है। इसके साथ ही उन्होंने किसानों ने दशहरा पर्व मनाते हुए भाजपा नेताओं का पुतला दहन करने का भी आह्नान किया है।

जनपद में भी भाकियू ने दशहरा मनाते हुए पुतला दहन की तैयारी की है। भाकियू नेता धीरज लाटियान ने कहा कि जनपद मेें 14 अक्टूबर को नवमी के दिन यूनियन कार्यकर्ताओं के द्वारा संयुक्त किसान मोर्चा के आह्नान पर पुतला दहन किया जायेगा। उनहोंने कहा कि मंत्री अजय मिश्रा की बर्खास्तगी को लेकर आंदोलन तेज होगा, इसी कड़ी में जनपद में अलग अलग स्थानों पर यूनियन कार्यकर्ताओं के द्वारा केन्द्र सरकार और भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए ये पुतला दहन किया जायेगा। इसके साथ ही 18 अक्टूबर को सुबह 10 से शाम 4 बजे तक रेल रोको आंदोलन की भी तैयारी की जा रही है। जनपद में किसान इस दिन रेलवे ट्रैक कब्जायेंगे। इसके बाद लखनऊ में भी बड़ी पंचायत का आयोजन होगा, इसमेें भी जनपद से किसान जाने की तैयारी कर रहे हैं।

Next Story