undefined

धूमधाम से मना करवा चौथ का पर्व

धूमधाम से मना करवा चौथ का पर्व
X

मुजफ्फरनगर। सुहागिनों का त्यौहार करवा चौथ बुधवार को जनपद मुजफ्फरनगर में परम्परागत धार्मिक रीति रिवाजों के साथ धूमधाम से मनाया गया। कई दिनों से करवा चौथ पर्व के कारण बाजारों में भारी भीड़ और रौनक का माहौल बना हुआ था। आज दिन में भी शहर के मुख्य बाजार गुलजार रहे। देर शाम चांद का दीदार कर सुहागिनों ने करवा चौथ का त्यौहार मनाया। नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल के आवास पर भी पर्व मनाया गया।


कोरोना काल में जहां सभी प्रमुख त्यौहारों पर लाॅक डाउन का साया होने के कारण बाजार से घरबार तक सभी कुछ बेनूर सा रहा, वहीं कोरोना काल के बाद करवा चौथ का पर्व ऐसा रहा, जिससे बाजार पूरी तरह से गुलजार नजर आये।


आज जनपद भर में यह पर्व धार्मिक रीति रिवाजों के अनुसार मनाया गया। शहर से लेकर गांव देहात तक घरों में कथा और पूजा पाठ हुई। दिन भर अपने पति के दीर्घायु होने की कामना के लिए सुहागिनों ने व्रत रखकर पूजा पाठ किया और देर शाम चांद का दीदार कर व्रत खोला। इस दौरान कई लोगों ने आतिशबाजी भी की। सवेरे से ही बाजारों में भारी भीड़ रही। शिव चौक से नई मण्डी बिन्दल बाजार तक ग्राहकों की भीड़भाड़ से व्यापारियों के भी चेहरे खिले रहे।


करवा चौथ पर जहां सवेरे नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल अपन पदीय दायित्व का निर्वहन करने के लिए निरीक्षण करती नजर आयी, तो वहीं उन्होंने प्रतिवर्ष की भांति इस साल में भी करवा चौथ का व्रत रखकर घर पर पूजा पाठ किया। मीका विहार स्थित आवासा पर चेयरपर्सन ने अपनी पुत्रवधु अंशिंका अग्रवाल व अन्य परिवार के साथ यह त्यौहार मनाया। उन्होंने चांद का दीदार करते हुए व्रत पूरा किया।




Next Story