undefined

पालिका में कर्मचारियों को दी भावपूर्ण विदाई

वाटिका से माली लालजी प्रसाद, जलकल से बीसी विनोद मित्तल रिटायर्ड, ईओ ने फंड के चैक सौंपकर किया विदा, स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन ने दी विदाई पार्टी।

पालिका में कर्मचारियों को दी भावपूर्ण विदाई
X

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् में साल 2022 का अंतिम दिन विदाई की बेला भी लेकर आया। पालिका में अधिवर्षता आयु पूर्ण करने के उपरांत दो कर्मचारियों को उनकी सेवानिवृत्ति पर भाव पूर्वक विदाई दी गई। इस अवसर पर कर्मचारी संगठन की ओर से पदाधिकारियों ने इस दोनों कर्मियों को जहां उपहार भेंट कर सम्मानित किया तो वहीं ईओ ने दोनों कर्मचारियों के फंड के चैक सौंपते हुए उनको सुखद जीवन की कामना के साथ विदा किया।

नगरपालिका परिषद् के सभागार में स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन की शाखा नगरपालिका मुजफ्फरनगर के द्वारा कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति पर विदाई पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य रूप से ईओ हेमराज सिंह, प्रांतीय उपाध्यक्ष ओमवीर सिंह मौजूद रहे। ओमवीर सिंह ने पालिका में अधिवर्षता आयु पूर्ण करने पर रिटायर्ड हुए जलकल विभाग के बीसी विनोद मित्तल और वाटिका के माली लालजी प्रसाद का माला पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने दोनों कर्मचारियों की सेवा को सराहनीय बताया। ईओ हेमराज सिंह ने दोनों कर्मचारियों को उनके फंड के चैक सौंपे और स्वस्थ जीवन की कामना की। इस अवसर पर मुख्य रूप से संगठन के शाखा अध्यक्ष ब्रजमोहन सिंह, महामंत्री सुनील वर्मा, संरक्षक मौ. सालिम, एई जलकल सुनील कुमार, जेई जलकल धर्मवीर सिंह, लिपिक तनवीर आलम, राजीव वर्मा, मैनपाल सिंह, विकास कुमार, प्रवीण कुमार, दुष्यंत चौधरी, संदीप यादव, अमित गोस्वामी, मुकेश शर्मा सहित अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Next Story