undefined

मुजफ्फरनगर में किसान की हत्या, मचा हड़कम्प!

तीन दिन में यह दूसरा केस है, जिसमें कोई किसान अपने खेत में मृत पाया गया है।

मुजफ्फरनगर में किसान की हत्या, मचा हड़कम्प!
X

मुजफ्फरनगर। आज दिन निकलते ही एक किसान की हत्या होने से जनपद में सनसनी फैल गयी। यह किसान रात में अपने खेतों पर पानी चलाने के लिए गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा, परिजन खेतों में पहुंचे से सवेरे किसान का शव पड़ा मिला। पुलिस इस मामले को हादसा मानकर चल रही है, जबकि परिजन किसान की हत्या की आशंका जता रहे हैं। तीन दिन में यह दूसरा केस है, जिसमें कोई किसान अपने खेत में मृत पाया गया है।

सूत्रों के अनुसार भौराकलां थाना क्षेत्र के गांव भौरा खुर्द निवासी 55 वर्षीय किसान सुखपाल छोटी जोत के किसान है। परिजनों ने बताया कि सुखपाल सोमवार की रात घर से खेतों पर पानी चलाने के लिए कहकर गये थे, लेकिन पूरी रात भी सुखपाल घर वापस नहीं लौटे। जब सवेरे भी देर तक सुखपाल का पता नहीं चला तो परिजन उनकी तलाश में जुट गये। ग्रामीणों के साथ खेतों पर पहुंचे परिजनों को सुखपाल का शव एक पेड़ के नजदीक पड़ा हुआ मिला। सुखपाल के सिर पर चोट का गहरा निशान था, जिससे खून बहकर जमीन में सूख गया था। सुखपाल को परिजनों ने देखा तो वह मृत थे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सवेरे की किसान की मौत की खबर मिलने पर पुलिस में हड़कम्प मच गया। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने खेतों पर छानबीन की और पंचनामा भरकर सुखपाल के शव को पोस्ट मार्टम के लिए भिजवा दिया। भौराकलां पुलिस का कहना है कि रात के अंधेरे में खेत पर जाते समय ही सुखपाल का सिर दुर्घटनावश किसी पेड़ से तेजी से टकराया और इसी चोट के कारण ज्यादा खून बह जाने से उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस इसी आशंका को लेकर जांच में जुटी है। जबकि परिजनों ने किसान सुखपाल की हत्या की आशंका भी पुलिस के समक्ष जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

बता दें कि तीन दिनों में यह दूसरा मामला है जबकि कोई किसान अपने खेत पर सवेरे मृत पाया गया है। इससे पहले मन्सूरपुर थाना क्षेत्र के गांव पुरबालियान निवासी किसान इलमद्दीन पुत्र इस्लामुद्दीन भी रात में खेत पर गये थे और सवेरे उनको मृत पाया गया था। जांच में पता चला था कि कर्ज से परेशान होकर किसान ने जहर खाकर आत्महत्या की है।

Next Story