undefined

सर्द रात में गरीबों के घर मदद दे रही दस्तक

सर्दी बढ़ी-कम्बल-अलाव पर प्रशासन का जोर, एसडीएम अजय अम्बष्ट के नेतृत्व में जानसठ क्षेत्र के गांव-गांव चला अभियान, गरीबों तक पहुंच रहे सरकार के कम्बल

सर्द रात में गरीबों के घर मदद दे रही दस्तक
X

मुजफ्फरनगर। सर्दी अब अपना रंग दिखाने लगी है। अभी तक गांव देहात तक सीमित रहने वाले कोहरे ने दो चार दिनों से शहर में दस्तक दी तो जनजीवन भी प्रभावित नजर आया। हालांकि अभी मौसम में गरमाहट होने और रोजाना धूप निकलने के कारण लोगों को कुछ राहत है, लेकिन रात में तापमान गिरने के कारण जनपद में गरीबों, बेसहारा और निराश्रित लोगों को ठण्ड के प्रकोप से बचाने के लिए जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. के मार्गदर्शन में जनपद में कम्बल वितरण, शेल्टर होम व्यवस्था और अलाव पर अधिकारियों का पूरा ध्यान बना हुआ है। इसी कड़ी में एसडीएम अजय कुमार अम्बष्ट के नेतृत्व में जानसठ क्षेत्र में राजस्व विभाग की टीम गांव गांव भ्रमण कर गरीबों तक गरम कम्बल पहुंचाने के साथ ही अलाव को दुरुस्त करने में जुटी हुई है।

बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सर्दी से लोगों को बचाने के लिए अफसरों को विशेष तौर पर रात्रि में लगातार भ्रमण करने के निर्देश दिये हैं। इसके साथ ही शेल्टर होम और कम्बल वितरण पर भी राज्य सरकार ने विशेष व्यवस्था बनाने के आदेश जारी किये हैं। इसी कड़ी में डीएम सेल्वा कुमारी जे. ने नगर क्षेत्रों में शेल्टर होम का लगातार निरीक्षण किया है।

इसके साथ ही जनपद में अनेेक स्थानों पर अस्थाई रैन बसेरे भी बनाये गये हैं। इसके साथ ही शहर और गांव देहात क्षेत्रों में अलाव की व्यवस्था को लेकर भी अफसर गंभीरता से कार्य कर रहे हैं। इसी कड़ी में एसडीएम जानसठ अजय कुमार अम्बष्ट ने क्षेत्र में अभियान चला रखा है। एसडीएम के आदेशों के अनुसार राजस्व टीमों के द्वारा गांव गांव जाकर जरूरतमंदों, गरीबों और बेसहारा लोगों को सर्दी से बचाने के लिए कम्बल वितरित किये जा रहे हैं। एसडीएम अजय कुमार अम्बष्ट ने बताया कि सरकार की ओर से मिले बजट के अनुसार कम्बल ग्रामवार बांटे जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि इस अभियान में जानसठ क्षेत्र के ग्राम भंडूर, जीवनपुरी और बहुपुरा में कंबल वितरण किया गया। इसके साथ ही ग्राम जलालपुर नीला और नगला बुजुर्ग में भी कम्बल गरीबों को वितरित किये गये। क्षेत्र के ग्राम भोकरहेडी, शुक्रताल और मोरना में राजस्व विभाग जानसठ की टीम अलाव की व्यवस्था करने में भी जुटी हुई है।

Next Story