undefined

ट्रैक्टर लेकर खेतों में पहुंचे विधायक प्रमोद उटवाल, पंडित दीनदयाल को किया याद

पुरकाजी क्षेत्र के विधायक प्रमोद उटवाल ने अलग ही अंदाज में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाते हुए लोगों को भाजपा सरकारों की नीतियों के बारे में जानकारी दी।

ट्रैक्टर लेकर खेतों में पहुंचे विधायक प्रमोद उटवाल, पंडित दीनदयाल को किया याद
X

मुजफ्फरनगर। पंडित दीन दयाल की पुण्यतिथि भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा मण्डल स्थल पर मनाई गयी। इस दौरान विचार गोष्ठी का आयाजन किया गया। इसमें भाजपा नेताओं ने पंडित दीनदयाल के सपनों को पूर्ण करने का संकल्प लिया। वहीं पुरकाजी क्षेत्र के विधायक प्रमोद उटवाल ने अलग ही अंदाज में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाते हुए लोगों को भाजपा सरकारों की नीतियों और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में प्रदेश को हासिल हुई उपलब्धियों के बारे में बताया।


विधायक प्रमोद उटवाल ने किसानों के बीच खेत मे पहुँचकर की श्रद्धाजलि अर्पित। गुरूवार को पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम दतियाना में किसान नरेन्द्र सिंह के खेत मे पहुँचकर एकात्म मानववाद व अंत्योदय के शिल्पकार, पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर विधायक प्रमोद उटवाल ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनकल्याणकारी नीतियों के कारण हर मोर्चे पर सफल हो रहा है। किसानों को आज भ्रमित किया जा रहा है। जबकि भाजपा सरकारों ने किसानों के हितों के लिए सर्वाधिक काम किया है। यूपी में सत्ता आते ही भाजपा ने किसानों का कर्ज माफ किया। इसके साथ ही गन्ना किसानों को रिकार्ड भुगतान कराया गया है। इस अवसर पर साथ मे हिमांशु सैनी, सचिन चैधरी, राकेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

Next Story