undefined

एमएलसी अश्वनी ने चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल से मांगी त्यागी समाज के लिए एक सड़क

उत्तर प्रदेश विधान परिषद मैं सदस्य निर्वाचित होने के बाद पहली बार जनपद मुजफ्फरनगर पहुंचे भाजपा के प्रदेश महामंत्री अश्वनी त्यागी ने नगर पालिका परिषद की चेयरमैन अंजू अग्रवाल के कामकाज मुक्त कंठ से प्रशंसा की।

मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं एमएलसी अश्वनी त्यागी के स्वागत समारोह में नगरपालिका परिषद मुजफ्फरनगर की अध्यक्ष अंजू अग्रवाल के कामकाज और उनकी कार्यप्रणाली की गूंज भी सुनाई दी।


समारोह के मुख्य अतिथि अश्वनी त्यागी स्वयं अपने संबोधन में नगर पालिका अध्यक्ष अंजूू अग्रवाल द्वारा मुजफ्फरनगर शहर के कायाकल्प के कराए गए कार्य की जमकर प्रशंसा की। इस दौरान उन्होंने एक चेयरमैन होने केे नाते उनके अधिकारों का एहसाास भी उन्हें खुले मन से कराते हुए कहा कि एक विधायक को 1 साल में मात्र तीन करोड रुपए विकास कार्य के लिए मिलते हैं जबकि पालिका चेयरमैन 1 वर्ष में अरबों रुपए का बजट से विकास कार्य करा सकते हैं। उन्होंनेे पालिका अध्यक्ष अंजूूू अग्रवाल से मुजफ्फरनगर शहर में त्यागी समाज के नाम से एक सड़क बनवाने की मांग भी की।


उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री एवं एमएलसी बनने के बाद अश्वनी त्यागी का प्रथम मुजफ्फरनगर आगमन पर अनेक स्थानों पर स्वागत किया गया। इसी कड़ी में फ्रेंड्स कालौनी के त्यागी सभा भवन में हुए एक भव्य समारोह में पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल द्वारा एमएलसी अश्वनी त्यागी को बुके देकर सम्मानित किया और उन्हें एमएलसी एवं प्रदेश महामंत्री बनने पर बधाई दी।

अपने संबोधन में अश्विनी त्यागी ने पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल की सादगी और लोकप्रियता की तारीफ की और कहा कि यह आपका बड़प्पन है कि आप इतने उच्च परिवार एवं नगर की प्रथम नागरिक होते हुए अपने आप हो एक ग्रहणी और समाज सेविका मानते हैं। आगे बोलते हुए उन्होंने कहा मेरा आपसे निवेदन है मुजफ्फरनगर की किसी एक सड़क का नाम त्यागी समाज पर रखें। पूरा समाज और मैं आपका सदा आभारी रहेंगे।

पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल ने अपने संबोधन में त्यागी समाज की जमकर प्रशंसा की और उन्होंने कहा क्योंकि मैं एक ग्रहणी हूं जिस समय मैं किचन में काम करती हूं तो एक चावल चेक करके मैं अंदाज लगा लेती हूं की सभी चावल पक गए हैं। यह कहावत त्यागी समाज पर सटीक बैठती है।


मेरे जो स्टेनो गोपाल त्यागी जिस लगन और निस्वार्थ भाव से वह मेरे साथ लगे रहते हैं। उससे ही त्यागी समाज के प्रति मेरा आदर और सम्मान और बढ़ गया है। यही वजह है कि कि मैं उन्हें अपना सारथी मानती हूं। आगे बोलते हुए पालिका अध्यक्ष ने कहा कि त्यागी समाज बहुत ही समझदार और वीरों की कौम है।

उन्होंने कहा हमने देश के लिए शहीद होने वाले मेजर आशाराम त्यागी की मूर्ति का सुंदरीकरण किया है। मेरी मन की इच्छा है कि अभी उसमें और कार्य कराया जाए, क्योंकि महापुरुष जो होते हैं वह किसी भी कौम और बिरादरी से ऊपर होते हैं। आने वाली जनरेशन उनकी कहानियां सुनकर और उनकी मूर्ति देखकर प्रेरणा लेती है। समारोह में त्यागी समाज की ओर से महिलाओं द्वारा नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष अंजू अग्रवाल को भी शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।


इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल, उत्तर प्रदेश के महामंत्री अश्वनी त्यागी, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल, जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला, पूर्व जिलाध्यक्ष देवदत्त त्यागी, नॉमिनेट सभासद राजू त्यागी, नॉमिनेट सभासद श्रीमती सुषमा पुंडीर, सभासद प्रियांशु जैन, स्टेनो अध्यक्ष गोपाल त्यागी, एसके बिट्टू, डॉ. आर एन त्यागी, रोहन त्यागी डेहरा (प्रदेश मंत्री युवा मोर्चा) वैभव त्यागी (जिला मंत्री भाजपा) तरुण त्यागी किसान मोर्चा, रजत त्यागी युवा मोर्चा, सचिन त्यागी पावटी, मणिकांत त्यागी बहेड़ी, पंकज त्यागी बरला ,पिंटू त्यागी , सचिन त्यागी छपार , पंकज त्यागी एडवोकेट, शुभम त्यागी मलीरा, अरिहंत त्यागी , विवेक त्यागी, अतुल त्यागी बेहड़ी, कमल त्यागी चरथावल, सतीश त्यागी बसेड़ा , दिनेश त्यागी , हेमू विक्रमादित्य एवं त्यागी समाज के पदाधिकारी एवं सैकड़ों की संख्या में त्यागी समाज से जुड़े हुए लोग मौजूद रहे।

Next Story