undefined

मुजफ्फरनगर में एमएलसी अश्वनी त्यागी का यादगार स्वागत

भाजपा के प्रदेश महामंत्री और नवनिर्वाचित एमएलसी अश्वनी त्यागी का कार्यकर्ताओं के साथ ही त्यागी समाज की ओर से भव्य स्वागत किया गया। गांव में स्कूल से लेकर, भाजपा कार्यालय और फिर त्यागी सभा भवन में उनको सम्मानित करने का दौर घंटों तक चलता रहा। अश्वनी त्यागी पश्चिमी उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

मुजफ्फरनगर में एमएलसी अश्वनी त्यागी का यादगार स्वागत
X

मुजफ्फरनगर। भाजपा के प्रदेश महामंत्री और नवनिर्वाचित एमएलसी अश्वनी त्यागी का कार्यकर्ताओं के साथ ही त्यागी समाज की ओर से भव्य स्वागत किया गया। गांव में स्कूल से लेकर, भाजपा कार्यालय और फिर त्यागी सभा भवन में उनको सम्मानित करने का दौर घंटों तक चलता रहा। अश्वनी त्यागी पश्चिमी उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उनके नेतृत्व में संगठन का विस्तार करने के साथ ही केन्द्रीय और राज्य विधानसभा चुनावों में भाजपा ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया।


शनिवार को मुजफ्फरनगर पहुंचे। प्रदेश महामंत्री अश्वनी त्यागी का राज्य विधान परिषद सदस्य निर्वाचित होने के उपरान्त प्रथम बार आगमन पर गांधीनगर स्थित भारतीय जनता कार्यालय पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला व संचालन जिला महामंत्री विनीत कात्यायन ने किया। मंचासीन पदाधिकारियो द्वारा भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलित व वन्देमातरम का सामुहिक गान कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।


जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला द्वारा पुष्प गुच्छ, प्रतीक चिन्ह व शाल उढाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओ में हर्ष का महौल रहा सभी कार्यकर्ताओ द्वारा भारत माता की जय का उदघोष करके अभिनन्दन किया गया। एम.एल.सी एवं प्रदेश महामंत्री भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने हर कार्यकर्ता को सम्मान देती है। बूथ स्तर तक का कार्य करने वाले कार्यकर्ता का सम्मान केवल भारतीय जनता पार्टी में ही है।

आज आप सब के बीच में इस कार्यक्रम में मैं एम.एल. सी के नाते नही अपने परिवार के बीच में आया हूँ। आपके द्वारा दिया गया सम्मान मेरा सम्मान न होकर आप सब का सम्मान है। उन्होने सभी कार्यकर्ताओ से आवहान किया कि प्रत्येक कार्यकर्ता केन्द्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धिया को जन जन तक पुहचाकर आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के सभी प्रत्याशियो की जीत सुनिश्चित करने का कार्य करें। जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला द्वारा कार्यक्रम के अन्त में सभी उपस्थित पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।


इस अवसर पर केन्द्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद डा. संजीव बालियान, केन्द्रीय राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार एवं विधायक कपिल देव अग्रवाल, यशपाल पंवार, देववृत त्यागी, सोहनवीर सिंह, विधायक प्रमोद ऊटवाल, विक्रम सैनी, उमेश मलिक, डा. वीरपाल निर्वाल, रूपेन्द्र सैनी, सुधीर सैनी, सुरेन्द्र देव शर्मा, जितेन्द्र त्यागी, शिवराज त्यागी, डा. सुभाष चन्द शर्मा, मनीष ऐरन, डा. आर.एन. त्यागी, प्रवेन्द्र भडाना, श्रीमोहन तायल, संजय अग्रवाल, सतपाल पाल, जिला महामंत्री रोहिल वाल्मिकी. सुषमा पुण्डीर, विजय सैनी, जिला उपाध्यक्ष बिजेन्द्र पाल, रोहताश पाल, अमित चैधरी, राजीव गुर्जर, नितिन मलिक, संजय गर्ग, राकेश आडवानी, जिला मंत्री रेनु गर्ग, बोबिन्द्र सहरावत, राहुल वर्मा, वैभव त्यागी, साधना सिंघल, सुनील दर्शन, सुधीर खटिक, रमेश खुराना, प्रवीण शर्मा, अचिंत मित्तल, विकास अग्रवाल, सुखदर्शन सिंह बेदी, राजीव गर्ग, विकास पंवार, संजीव संगम, यंनेश तंवर, कर्नल सुधीर, जगदीश पांचाल, हिमांशु सैनी, रजत त्यागी, तरूण त्यागी, रविकान्त त्यागी, उत्कर्ष त्यागी, संजय अग्रवाल, विकास पंवार, महेशो चैधरी, सुनील सिंघल, नितीश मलिक, गौरव चैधरी, सुनील तायल, अतुल सैनी, अमिता चैधरी, नरेन्द्र चैधरी सभी मण्डल अध्यक्ष सभी वार्ड प्रभारी व संयोजक उपस्थित रहे।


इससे पूर्व ग्राम सोहौजनी तगान में राखी पब्लिक स्कूल में त्यागी समाज द्वारा आयोजित भव्य स्वागत कार्यक्रम में अश्विनी त्यागी प्रदेश महामंत्री व एमएलसी का स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम में कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान, जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, जिला कोषाध्यक्ष रमेश खुराना, कार्यक्रम संयोजक डा. आर एन त्यागी, देवरत त्यागी, कार्यक्रम अध्यक्ष सतपाल त्यागी, संरक्षक बाबा विद्यानंद त्यागी, प्रदेश मंत्री भाजपा युवा मोर्चा नीतीश मलिक व रोहन त्यागी, प्रधान पूरा नीटू त्यागी, मण्डल अध्यक्ष एकांश त्यागी, डा. मुनीश त्यागी, पंकज त्यागी, रजत त्यागी, संजीव त्यागी, संजय त्यागी, अमित त्यागी, ब्रजेश त्यागी मौजूद रहे।

Next Story