undefined

सरकारों के खिलाफ मुजफ्फरनगर में हो हल्ला

सपा, रालोद के बड़े नेताओं के साथ आप कार्यकर्ताओं की पुलिस ने की घेराबंदी, राजनीतिक दलों को नहीं करने दिया प्रदर्शन। कलैक्ट्रेट को छावनी में कर दिया गया था तब्दील, डीएम दफ्तर पर तैनात रहा भारी पुलिस फोर्स।

सरकारों के खिलाफ मुजफ्फरनगर में हो हल्ला
X

मुजफ्फरनगर। कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे आन्दोलन की कड़ी में आज देशव्यापी प्रदर्शन का जनपद में भी पूरा असर नजर आया। जिला मुख्यालय पर किसान संगठनों और राजनीतिक दलों के प्रदर्शन को देखते हुए भारी पुलिस फोर्स और पीएसी तैनात की गयी थी। आधी रात से ही राजनीतिक दलों के नेताओं की पुलिस ने घेराबंदी शुरू कर दी थी। सवेरे कई बड़े नेताओं को पुलिस ने घरों पर नजरबंद करने के साथ ही कार्यकर्ताओं को भी गिरफ्तार कर पुलिस लाइन भेज दिया गया था। सपा, रालोद, आप पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ ही भाकियू के अलग अलग गुटों के साथ ही अन्य किसान संगठनों ने कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पुलिस और प्रशासनिक अफसरों को ज्ञापन सौंपे। दोपहर तक सभी संगठनों का हो-हल्ला शांत हो चुका था, लेकिन इसके बावजूद भी कलेक्ट्रेट पूरी तरह से छावनी में तब्दील रहा।


दिल्ली में किसानों के आंदोलन के समर्थन में आज धरना देने की घोषणा के बाद पुलिस ने सपा और रालोद नेताओं की घेराबंदी करते हुए समाजवादी पार्टी तथा रालोद के कई बडे नेताओं को को उनके घरों में नजर बंद कर दिया। कई नेताओं व कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान सपा और रालोद के कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ झडपें भी हुईं। बाद में उन्हें पुलिस लाइन भेज दिया गया।


पूर्व विधायक राजपाल बालियान, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप समेत कई नेताओं को पुलिस ने सुबह उनके घरों में नजर बंद कर दिया था। रालोद के जिलाध्यक्ष अजीत राठी,पूर्व मंत्री योगराज सिंह, सुधीर भारतीय, लेख राज सिंह समेत एक दर्जन से ज्यादा रालोद नेताओं को तड़के ही पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार कर लिया और उन्हें पुलिस लाइन में लाकर बैठा दिया गया। सपा के जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, सचिन त्यागी, गौरव जैन, अलीम सिद्दीकी, शौकत अंसारी, सचिन अग्रवाल, साजिद हसन, जिया चौधरी, महेश बंसल, टीटू पाल, रमन, सलीम अंसारी, शलभ गुप्ता, शमशेर मलिक, राशिद मलिक, जनार्दन विश्वकर्मा, नौशाद खान, पप्पू विश्वकर्मा, उमर खान, सोमपाल भाटी, राशिद सिद्दीकी अंसार आढती को भी घर से बाहर प्रदर्शन के लिए निकलते ही गिरफ्तार कर लिया गया।


ग्रामीण इलाकों में भी सपा और रालोद के नेता हिरासत में ले लिए गए है। सपा कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ झडप भी हुई। पुलिस की घेराबंदी के बावजूद कचहरी बजाय रालोद नेता हर्ष राठी व विकास कादियान ने कार्यकर्ताओं के साथ टाउन हाॅल पर पूर्व प्रधानमंत्री किसान नेता चैधरी चरण सिंह जी की मूर्ति के सामने किया यज्ञ किया। किसान आंदोलन के समर्थन में सरकार की बु(ि शु(ि के लिए हवन करने के लिए रालोद कार्यकर्ता पहुंचे तो सूचना पर पुलिस ने हवन रुकवा दिया और सभी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। इस मौके पर हर्ष राठी, विकास कादियान, आदेश तोमर, सारंग प्रधान, शादाब, शहीर आलम गिरफ्तार कर लिए गए।


नई मंडी पुलिस द्वारा प्रसि( उद्योगपति बेगराजपुर मेडिकल काॅलेज के निदेशक पूर्व जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी गौरव स्वरूप को सभासद विकल्प जैन, सचिन त्यागी व समर्थकों सहित उनके आवास पर पटेल नगर में ही नजरबंद किया गया। सपा नेता व पूर्व महानगर अध्यक्ष वसी अंसारी के नेतृत्व में कुछ कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंच गये थे, यहां प्रदर्शन करने पर उनको सिविल लाइन थाना प्रभारी ने हिरासत में लेकर पुलिस लाइन भिजवा दिया।

पुलिस लाइन में भेजे गये राजनीतिक दलों के नेताओं ने पुलिस प्रशासन के इस रवैये पर कड़ी निंदा करते हुए कहा कि आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोकतंत्र की हत्या करने पर तुले हुए हैंै। विपक्ष की आवाज को लाठी के जोर पर दबाया जा रहा है। सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट, सपा वरिष्ठ नेता गौरव स्वरूप, रालोद जिलाध्यक्ष अजीत राठी, पूर्व मंत्री योगराज सिंह आदि ने अपने बयानों में कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर केन्द्र और राज्य सरकार संवेदनशील नहीं रही है। आज 18 दिनों से दिल्ली बाॅर्डर पर देश का किसान पड़ा हुआ है। लेकिन सरकार उनकी बात मानने को तैयार नहीं है। विपक्षी नेताओं ने कहा कि केन्द्र सरकार के कृषि कानून किसानों को बर्बाद कर देंगे। सरकार को इन्हें वापस लेना होगा।


सपा और रालोद के साथ ही आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता भी इस आंदोलन का हिस्सा बने। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आह्नान पर पूरे प्रदेश में आप ने प्रदर्शन किया। किसानों के समर्थन में आप कार्यकर्ता 1 दिन के उपवास पर जिला कार्यालय भगत सिंह रोड पर बैठे थे, वहां पर पुलिस ने पहुंचकर उनको गिरफ्तार कर लिया। उपवास के साथ ही आप कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय पर अनशन शुरू कर दिया था। अनशन पर जिला महासचिव तसव्वुर हुसैन, जिला कोषाध्यक्ष शहजाद नबी जैदी, डा. मुसर्रत नबी, जावेद दाहखेड़ी, आबाद कुरैशी, शाहनवाज सिद्दीकी, नईम सिद्दीकी, गुफरान सिद्दीकी, मोहसिन आदि अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष अरविंद बालियान को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया था, जबकि जिला उपाध्यक्ष रोहन त्यागी को सुबह घर से ही गिरफ्तार कर पुलिस लाइन पहुंचा दिया गया था।

किसानों और राजनीतिक दलों के धरना प्रदर्शन तथा मुख्यालय के घेराव को देखते हुए आधी रात से ही पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया था। पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने रात में ही सपा, रालोद के नेताओं की घेराबंदी शुरू कर दी थी। सवेरे सिविल लाइन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर डीके त्यागी ने पूर्व मंत्री योगराज सिंह, सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, नई मण्डी प्रभारी योगेश शर्मा ने सपा नेता गौरव स्वरूप और इंस्पेक्टर कोतवाली अनिल कपरवान ने सपा व रालोद नेताओं के साथ ही आप कार्यकर्ताओं को भी गिरफ्तार किया। इसके साथ ही कलेक्ट्रेट परिसर को पूरी तरह से छावनी में बदल दिया गया था। डीएम कार्यालय पर एडीएम फाइनेंस आलोक कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह, सीओ सिटी राजेश कुमार द्विवेद्वी, इंस्पेक्टर सिविल लाइन डीके त्यागी भारी पुलिस फोर्स और पीएसी बल के साथ तैनात रहे। इसके अलावा एडीएम प्रशासन अमित सिंह फोर्स के साथ महावीर चैक पर तैनात थे, मीनाक्षी चौक पर भी पुलिस के साथ पीएसी और आरआरएफ के जवानों को तैनात किया गया था। देहात क्षेत्र में एसपी देहात नैपाल सिंह पुलिस फोर्स के साथ लगातार भ्रमणशील रहे।

Next Story