undefined

मुलायम सिंह का संघर्ष, सपाईयों का ट्रैनिंग कैम्पः प्रमोद त्यागी

सपाईयों ने धूमधाम से मनाया मुलायम सिंह का 82वां जन्मदिवस, 2022 में सत्ता पाने का लिया संकल्प

मुलायम सिंह का संघर्ष, सपाईयों का ट्रैनिंग कैम्पः प्रमोद त्यागी
X

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के संस्थापक और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का 82वां जन्मदिवस सपा कार्यकर्ताओं ने 2022 में सत्ता हासिल करने के संकल्प के साथ धूमधाम से मनाया गया।

सपा के जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने बताया कि आज सपा के संस्थापक व संरक्षक पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का 82वां जन्मदिन रविवार को सपा कार्यालय पर मनाया गया। सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट की अध्यक्षता व जिला महासचिव जिया चैधरी के संचालन में विचार गोष्ठी में उनकी दीर्घायु की कामना करते हुए केक काटा गया। इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के राजनैतिक जीवन संघर्ष की अनेक घटनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मुलायम सिंह यादव की सँघर्ष गाथा सपा कार्यकर्ताओं के लिए ट्रेनिग कैम्प की तरह है। सभी कार्यकर्ताओं को उनके सँघर्ष से प्रेरणा लेते हुए मिशन 2022 को कामयाब करने का संकल्प लेना चाहिए। सपा महानगर अध्यक्ष व जिला महासचिव जिया चैधरी ने सपा कार्यकर्ताओं से नेताजी के जन्मदिन पर 2022 में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को बहुमत से मुख्यमंत्री बनाने की शपथ लेने की अपील की। सपा के पूर्व प्रत्याशी मीरापुर लियाकत अली व पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी गौरव स्वरूप ने मुलायम सिंह यादव के 82 वे जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए उनके द्वारा सपा सरकार में किये गए ऐतिहासिक विकास कार्यो के बारे में विस्तार से बताया। पूर्व मंत्री उमा किरन व पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी राकेश शर्मा ने इस अवसर पर अपने सम्बोधन में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की दीर्घायु की कामना के साथ उनको समाजवाद आंदोलन का प्रमुख योद्धा बताते हुए एकमात्र धरतीपुत्र नेता बताया।

पूर्व विधायक अनिल कुमार व पूर्व सपा प्रत्याशी चन्दन चैहन ने मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर उनको दलितों वंचितों पिछडो,अल्पसंख्यक व सर्वसमाज को समान अधिकार दिलाने वाला नेता बताया। सपा के पूर्व एम एल सी प्रत्याशी गौरव जैन व सपा नेता साजिद हसन ने नेताजी मुलायम सिंह यादव को हिंदुस्तान की राजनीति के सबसे संघर्षकारी बड़ा नेता बताते हुए युवाओं से उनके सँघर्ष से प्रेरणा लेने की अपील की। पूर्व मंत्री महेश बंसल ने मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर सपा कार्यालय पर नया हैंडपंप लगवाकर जन्मदिन की बधाई दी। समाजवादी युवजन सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष शमशेर मलिक व सपा यूथ ब्रिगेड के निवर्तमान जिलाध्यक्ष शौकत अंसारी ने अपने सम्बोधन में मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया।

सपा के जिला उपाध्यक्ष विनयपाल प्रमुख व राजीव बालियान सपा के स्नातक प्रत्याशी शमशाद अली व शिक्षक प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव को विजयी बनाकर नेताजी को जन्मदिन का गिफ्ट देने की अपील की। सपा के शिक्षक एम एल सी प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव ने मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन की बधाई देते हुए एमएलसी चुनाव में सभी से भागेदारी की अपील की। सभी सपा कार्यकर्ताओं व सपा नेताओं ने एकजुट होकर मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर केक काटकर खुशी का इजहार किया। विचार गोष्ठी को सोमपाल सिंह भाटी, रविन्द्र कुमार एडवोकेट, अकरम खान, अब्दुल्ला राणा, अंसार आढ़ती, प्रधान जगपाल सिंह गुज्जर, संदीप धनगर, डा. इसरार अल्वी, अरशद मलिक, काजी फसीह अख्तर, गुफरान तेवड़ा, सलमान त्यागी, विक्रांत सिंह, सुजात राना, जनार्दन विश्वकर्मा ने भी सम्बोधित किया। इस दौरान सपा नेता अमरनाथ पाल, सावन कुमार एडवोकेट, नासिर राणा, दिलशाद कुरैशी, दर्शन सिंह, लोकेश कश्यप, सभासद विकल्प जैन, सलीम अंसारी, नूर हसन सलमानी, यूसुफ गौर एडवोकेट, साकिब अंसारी, नदीम राणा मुखिया, हिमांशु शर्मा, वसीम राणा, शाहजेब सिद्दीकी, टीटू पाल रमन, शहजाद चीकू, रहीस कुरैशी, हसीब राणा, कौशल कुमार, अमित शील आदि मौजूद रहे।

Next Story