undefined

मुजफ्फरनगर.....बीच सड़क पति-पत्नी का हुआ था कत्ल, दो आरोपी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर जनपद में कोर्ट से तारीख भुगतने के बाद अपनी पत्नी के साथ गांव लौटते व्यक्ति की उसकी पत्नी सहित हत्या करने के सनसनीखेज मामले में आज पुलिस ने इस दोहरे हत्याकांड के अभियोग में वाँछित 02 अभियुक्तों को आलाकत्ल सहित गिरफ्तार किया है।

मुजफ्फरनगर.....बीच सड़क पति-पत्नी का हुआ था कत्ल, दो आरोपी गिरफ्तार
X

मुजफ्फरनगर। जनपद में कोर्ट से तारीख भुगतने के बाद अपनी पत्नी के साथ गांव लौटते व्यक्ति की उसकी पत्नी सहित हत्या करने के सनसनीखेज मामले में आज पुलिस ने इस दोहरे हत्याकांड के अभियोग में वाँछित 02 अभियुक्तों को आलाकत्ल सहित गिरफ्तार किया है।

24 अपै्रल के दिन थाना जानसठ के खलवाड़ा गांव में बाइक सवार तीन बदमाशों ने ई-रिक्शा से जा रहे दंपति को सड़क पर खींचकर हत्या कर दी थी। इसमें बदमाशों ने हरपाल और उसकी पत्नी कौशल की गोली मारकर दिनदहाड़े सरेआम हत्या की और फरार हो गये। मृतक हरपाल मंसूरपुर क्षेत्र के जोहरा गांव का रहने वाला था और हत्या के एक मामले में नामजद था। इन दिनों वह पत्नी के साथ अपनी ससुराल खलवाड़ा में रह रहा था। घटना के दिन दोपहर को पति-पत्नी अदालत में तारीख पर गए थे और ई-रिक्शा में सवार होकर वापस लौट रहे थे। 28 जून 2021 को मंसूरपुर क्षेत्र के जौहरा गांव में विनय की हत्या हुई थी। वारदात में हरपाल, उसकी पत्नी कौशल और उनके बेटे शुभम और राहुल को नामजद किया गया था। जांच में पुलिस ने महिला कौशल की नामजदगी गलत पाई थी। पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्रों को जेल भेज दिया था। डेढ़ माह पूर्व हरपाल को जमानत मिली थी। जौहरा गांव में विनय और हरपाल के मकान आमने-सामने थे। हैंडपंप पर विनय पैर धो रहा था, इसी को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई, जिसके बाद में विनय की हत्या कर दी गई थी। बताया गया कि हरपाल का मकान जौहरा गांव में वारदात के बाद से ही बंद पड़ा है। जेल जाने के बाद उनकी पत्नी कौशल अपने मायके चली गई थी। जेल से आने के बाद हरपाल भी अपनी ससुराल खलवाडा में ही रह रहा था। इस हत्याकांड में मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर पुलिस खुलासा कर चुकी है।

थाना प्रभारी जानसठ विश्वजीत सिंह ने बताया कि 26 अपै्रल 2022 को थाना क्षेत्र जानसठ में मन्सूरपुर स्थित ग्राम जोहरा के रहने वाले दंपत्ति की हत्या की गयी थी जिसके सम्बन्ध में थाना जानसठ पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियोग के अनावरण हेतु टीम गठित की गयी थी। गुरूवार को थाना जानसठ पुलिस द्वारा इस अभियोग में वांछित 02 अभियुक्तों को ग्राम राजपुर कलां के पास से गिरफ्तार किया गया। उपरोक्त अभियोग में मुख्य अभियुक्त विनित पुत्र धन्नू निवासी ग्राम जोहरा थाना मन्सूरपुर को जानसठ पुलिस द्वारा पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है। आज पकड़े गये अभियुक्तगण के नाम अविनाश उर्फ गेंडा पुत्र विक्रम और वीशू पुत्र रवि उर्फ रविन्द्र निवासीगण ग्राम जोहरा थाना मन्सूरपुर, मुजफ्फरनगर हैं। इनके पास से पुलिस ने 01 तमंचा व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर, 01 तमंचा व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर व 02 चाकू, 01 हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल नम्बर यूपी12 एएफ 0226 बरामद की है। उन्होंने बताया कि बरामद बाइक चोरी की है। गिरफ्तार अभियुक्त अविनाश उर्फ गेंडा पर लूट, हत्या, गैंगस्टर जैसी संगीन धाराओं में लगभग 02 दर्जन तथा अभियुक्त वीशू पर लगभग आधा दर्जन अभियोग दर्ज हैं।

Next Story