मुजफ्फरनगर...एसडीएम ने किया खतौली परिसीमन का निरीक्षण

X
Dilsad Malik14 Sept 2022 5:38 PM IST
मुजफ्फरनगर। उप जिलाधिकारी खतौली के द्वारा नगरपालिका परिषद् के कराये जा रहे परिसीमन के कार्य का औचक निरीक्षण किया गया। एसडीएम खतौली जीत सिंह राय ने बताया कि शासन के निर्देशो के अनुपालन में परिसीमन का कार्य नगर पालिका खतौली में कराया जा रहा है, जिसका औचक निरीक्षण उनके द्वारा बुधवार को मौके पर जाकर किया गया।
निरीक्षण के उपरांत सम्बन्धित अधिकारियों को परिसीमन का कार्य ससमय कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया। बता दें कि नगरपालिका परिषद् के सीमा विस्तार के लिए सरकार ने अपनी मंजूरी दी है। इसके तहत खतौली पालिका में करीब 350 हेक्टेयर क्षेत्रफल को शहरी क्षेत्र में शामिल किया गया है।
Next Story