undefined

मुजफ्फरनगर...शरद कपूर बने क्रांतिसेना के महानगर अध्यक्ष

संगठन को बूथ तक मजबूत बनाने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा ने घोषणा, महंगाई-बेरोजागारी का बैठक में उठा मुद्दा। कार्यकर्ताओं से हिन्दुत्व के साथ जनहितों के मुद्दे उठाने को सड़कों पर आने का आह्नान।

मुजफ्फरनगर...शरद कपूर बने क्रांतिसेना के महानगर अध्यक्ष
X

मुजफ्फरनगर। क्रांतिसेना के अध्य्ाक्ष ललित मोहन शर्मा ने संगठन को गति देने की दिशा में कदम उठाते हुए पार्टी के कर्मठ नेता शरद कपूर को मुज़फ्फरनगर इकाई में महानगर अध्यक्ष घोषित करते हुए संगठन में नई जिम्मेदारी दी है।

आज पार्टी के प्रकाश मार्किट स्थित कार्यालय पर पदाधिकारियो से विचार विमर्श के शरद कपूर के महानगर अध्यक्ष की घोषणा की गयी। इस दौरान कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए ललित मोहन ने कहा कि उनका लक्ष्य संगठन को बूथ स्तर तक पहुचने का है। इस अवसर पर उन्होंने बेरोजगारी, महँगाई और बढ़ते र्भ्ष्टाचार को सरकार की नाकामी बताते हुए कहा कि महँगाई और बेरोजगारी से जूझ रही जनता पर मनमाने टेक्स लगाकर कौन से राष्ट्रवाद की बात की जा रही है, यह समझ से परे है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल के बाद मंदी का सामना कर रहे मिडिल वर्ग को ब्याज तक में राहत नहीं देने वाली केंद्र सरकार उद्योगपतियों का हज़ारों करोड़ का कर्ज माफ कर उनसे दोस्ती का फर्ज निभा रही है।उन्होंने आने वाले दिनों में कार्यकर्ताआंे से बेरोजगारी और महँगाई के विरु( सड़कों पर उतरने के लिए तैयार रहने का आह्वान किया।


इस अवसर पर सहारनपुर मण्डल अध्य्क्ष अमित अग्रवाल बंटी, जिलाध्यक्ष आनंद प्रकाश गोयल ने कार्यकर्ताओं से हिंदुत्व के साथ साथ जनहित के मुद्दों पर कार्य करने के निर्देश दिये। बैठक में नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष शरद कपूर, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अनुज चौधरी, जिला उपाध्यक्ष गौरव गर्ग, शक्ति सिंह, नरेंद्र ठाकुर, आलोक अग्रवाल, शैलेन्द्र विश्कर्मा, जितेंद्र गोस्वामी, आशीष मिश्रा, राजन वर्मा, संजीव वर्मा, उज्ज्वल पंडित, ललित रुहेला, जोनी कश्यप, विकास पाल, शैंकी शर्मा, मोहनलाल मोनी, जोगेंद्र बिहारी, गोपाल कश्यप, राजेश अरोरा, अमित शर्मा, मीरसिंह, भोपाल सिंह, जोगेंद्र, राहुल सैनी, राहुल अरोरा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Next Story