undefined

मुजफ्फरनगर.....मंत्री कपिल देव ने निकाली तिरंगा यात्रा, जनता ने बरसाये फूल

मुख्य अतिथि वन मंत्री केपी मलिक ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान जनपद मुफ्फरनगर के सभी घरो पर तिरंगा फहराया जाएगा तिरंगा हमारी आन-बान-शान का प्रतीक है, हमें इस अवसर पर उन महान स्वतंत्रता सेनानियो के बताये हुए रास्ते पर चलाना चाहिए, जिन्होंने देश के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर बलिदान दिया।

मुजफ्फरनगर.....मंत्री कपिल देव ने निकाली तिरंगा यात्रा, जनता ने बरसाये फूल
X

मुजफ्फरनगर। भाजपा युवा मोर्चा द्वारा बुधवार को जनपद के सभी 6 विधानसभा क्षेत्रों में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शहर में भी भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बाइक पर देशभक्ति से ओतप्रोत वातावरण के बीच तिंरगा यात्रा निकाली गयी, जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार में वन, पर्यावरण, जंतु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के राज्यमंत्री तथा बडौत विधानसभा के विधायक केपी मलिक के साथ प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने राजकीय इण्टर कॉलेज मैदान पर वृक्षारोपण कर किया। इसके बाद दोनों मंत्री तिरंगा लेकर यात्रा में कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने के लिए बाइक पर सवार होकर निकले। इस दौरान लोगों ने पुष्प वर्षा कर इस तिरंगा यात्रा का स्वागत किया।


भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने तिरंगा यात्रा के सम्बंध में जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, आजादी के 75 वर्ष का अवसर देश की वर्तमान युवा पीढी को अमृत की तरह प्राप्त हो रहा है, आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा "हर घर तिरंगाष् अभियान 9 अगस्त (क्रान्ति दिवस) से 15 अगस्त 2022 स्वतंत्रता दिवस तक आजोजित किया जा रहा है। इस हेतु जनपद मुजफ्फरनगर की सभी 6 विधानसभाओ में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष कार्तिक काकरान व जिला उपाध्यक्ष अजय सागर के नेतृत्व में राजकीय इण्टर कॉलेज के मैदान से एक विशाल बाईक रैली निकाली गई।


इस बाईक रैली में मुख्य अतिथि के रूप में वन पर्यावरण राज्यमंत्री केपी मलिक व राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला व राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल द्वारा मुख्य अतिथि वन पर्यावरण राज्यमंत्री केपी मलिक को पटका पहनाकर स्वागत किया गया एवं वृक्षारोपण कर तिरंगा यात्रा का शुभारम्भ किया गया। भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कार्तिक काकरान ने मुख्य अतिथि को पीएम नरेन्द्र मोदी की मूर्ति भेंट की।


सदर विधानसभा की तिरंगा यात्रा भारत माता की जय, वंदेमातरम् नारो व डीजे बैंड बाजो के साथ राजकीय इण्टर कॉलेज से आरम्भ होकर महावीर चौक, मिनाक्षी चौक, खालापार, ईदगाह चौक, हनुमान चौक, आबकारी चौक, नावल्टी चौक, रूडकी रोड, फ्रेन्डस कॉलोनी, कच्ची सडक, अहिल्याबाई चौक, शिव चौक, मालवीय चौक, भोपा पुल, मंडी गौशाला रोड, बिंदल रोड, बिंदल बाजार, मेहता क्लब पर समाप्त हुई । इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने सभी कार्यकर्ताओ से आवहान किया हर घर तिरंगा अभियान जनपद मुफ्फरनगर के सभी घरो पर तिरंगा फहराया जाएगा तिरंगा हमारी आन-बान-शान का प्रतीक है हमें इस अवसर पर उन महान स्वतंत्रता सेनानियो के बताये हुए रास्ते पर चलाना चाहिए, जिन्होंने देश के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर बलिदान दिया।


इस अवसर पर मुख्य रूप से क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रदीप सैनी, सदस्य पिछडा आयोग जगदीश पांचाल, जिला महामंत्री सुषमा पुण्डीर, जिला उपाध्यक्ष संजय गर्ग, शरद शर्मा, राजीव गुर्जर, जिला मंत्री रेणु गर्ग, बोबिन्द सहरावत, वैभव त्यागी, मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा, कुशपुरी, मण्डल अध्यक्ष राजेश पाराशर, कपिल त्यागी, रोहित तायल, हरेन्द्र पाल, तरूण पाल, रक्षित नामदेव, नवनीत गुप्ता, प्रशान्त गौतम, नवनीत पाल, अंकित पाल, हर्षित बालियान, श्रवण मोघा, मौ० सलीम, रविकांत शर्मा, कवरपाल वर्मा, निकुंज, अमित पाल, नमिष चन्देल, दिनेश धनकर, कवंर पाल, राधे वर्मा, कन्हैया शर्मा, आदेश शर्मा, विपुल शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Next Story