मुजफ्फरनगर....नियम विरुद्ध चलती दो पपेर मिल सील
रात के समय एसडीएम सदर ने पूरे दलबल के साथ मारा छापा, बिना फायर सेफ्टी एनओसी के चलाई जा रही थी पेपर मिल।

X
Dilsad Malik17 Sept 2022 11:50 AM IST
मुजफ्फरनगर। उप जिलाधिकारी सदर ने गत रात्रि दो पेपर मिल का निरीक्षण कर सील किया गया।
जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह के निर्देशानुसार उप जिलाधिकारी सदर परमानन्द झा के द्वारा गत रात्रि एस०के० पेपर प्रा० लि० और गैलेक्सी पेपर प्रा०लि० का औचक निरीक्षण किया गया उक्त दोनो पेपर मिल फायर सेफ्टी विभाग की एन०ओ०सी० के बिना चलती पायी गयी जिन्हे मौके पर ही सील कर दिया गया।
उप जिलाधिकारी सदर परमानन्द झा ने कहा कि कोई भी मिल यदि बिना प्रशासनिक अनुमति एवं सम्बन्धित विभागों की एन०ओ०सी० के बिना चलती पायी गयी तो उक्त की भाति प्रशासन अविलम्ब सील करने की कार्यवाही अमल में लाएगा। मौके पर सम्बन्धित पुलिस एवं सम्बन्धित प्रशासनिक अधिकारी गण उपस्थित रहे।
Next Story