undefined

नगरपालिका में ओमवीर की वापसी, बडे़ बाबू बनाये गये

पालिका की कर्मचारी राजनीति में टाउनहाल भवन में दो ही धुरी मानी जाती रही हैं। एक पालिका में आशुलिपिक गोपाल त्यागी और दूसरा नाम ओमवीर सिंह का रहा है।

नगरपालिका में ओमवीर की वापसी, बडे़ बाबू बनाये गये
X

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् में चेयरपर्सन के पद से अंजू अग्रवाल की बर्खास्तगी के बाद अब नया माहौल मजबूत हो रहा है। अंजू अग्रवाल से खींचतान के लिए सुर्खियों में रहे पालिका के लिपिक ओमवीर सिंह की तहसील सदर से पालिका में ही वापसी हो चुकी है। ओमवीर सिंह को पालिका में बड़ा बाबू बनाया गया है, वह पहले भी यह दायित्व संभाल चुके हैं।

ओमवीर सिंह पालिका के वरिष्ठ लिपिक हैं। उनका पालिका कर्मियों में प्रभाव भी किसी से छिपा नहीं रहा है। पालिका की कर्मचारी राजनीति में टाउनहाल भवन में दो ही धुरी मानी जाती रही हैं। एक पालिका में आशुलिपिक गोपाल त्यागी और दूसरा नाम ओमवीर सिंह का रहा है। ओमवीर सिंह मजबूत रहे तो गोपाल त्यागी को टाउनहाल से वनवास झेलना पड़ा, पहले वह कन्या विद्यालय पहुंचा दिये गये और फिर तहसील, तहसील से उनको चरथावल नगर पंचायत भी भेजा गया।

गोपाल ने अपनी ताकत का अहसास कराया और पालिका में वापसी कराई तो इसके बाद ओमवीर सिंह को टाउनहाल से जाना पड़ा और उनको तहसील में एक खामोश कार्यकाल काटने के लिए विवश कर दिया गया। अब जबकि पालिका में अंजू अग्रवाल को कथित भ्रष्टाचार के आरोपों में शासन ने पद से हटा दिया तो गोपाल की शक्ति कम हुई और तहसील से ओमवीर की वापसी पालिका में हो गई। सूत्रों का कहना है कि प्रशासक अनूप कुमार ने ओमवीर को पालिका में बड़ा बाबू ;कार्यवाहक कार्यालय अधीक्षकद्ध बनाया है। इस पद की जिम्मेदारी पारूल संभाल रही थी। जबकि इस पद के लिए एक सुलझे हुए कर्मचारी की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। ओमवीर की वापसी से कर्मचारियों में भी एक नई हलचल है।

Next Story