undefined

पिंक डे-नारी सम्मान का जागरण करने वाहनों पर निकले लोग

जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. ने मिशन शक्ति के अन्तर्गत पिंक डे पर बाइक-स्कूटी रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। एआरटीओ विनीत मिश्रा के नेतृत्व में किया गया जनजागरुकता कार्यक्रम। जनपद के वाहन डीलर्स और कर्मचारियों ने लिया रैली में भाग।

पिंक डे-नारी सम्मान का जागरण करने वाहनों पर निकले लोग
X

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा नारी सुरक्षा के लिए सामाजिक जागरुकता और सहयोग के संकल्प के साथ मिशन शक्ति अभियान का शुभारम्भ किया गया। राज्य भर में इस मिशन को लेकर अनेकानेक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज मुजफ्फरनगर में पिंक डे मनाया गया। इसका आगाज आज सवेरे नौ बजे जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. द्वारा परिवहन विभाग की बाइक स्कूटी जनजागरण रैैली के शुभारम्भ्ज्ञ से हुआ।


शुक्रवार को मिशन शक्ति के अन्तर्गत पुरुष प्रधान समाज की नारी सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन में महती भूमिका को प्रदर्शित करने और पुरुषों को महिला सशक्तिकरण में स्वस्थ भागीदारी के लिए प्रेरित करने का संदेश देने को पिंक डे का आगाज जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. ने परिवहन विभाग द्वारा आयोजित रैली को नेशनल हाईवे 58 स्थित गुप्ता रिसोर्ट से हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. ने इस अवसर पर कहा कि आज पिंक डे मनाने का उद्देश्य समाज में नारी के प्रति सम्मान प्रदर्शित करने के साथ ही उनकी सुरक्षा में लोगों को अपने दायित्व निभाने के लिए प्रेरित करना है। इस मिशन के सहारे लगातार महिलाओं, बालिकाओं और युवतियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक करनाा, उनके सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए सरकार की विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत लाभ उन तक पहंुचाना है। गुप्ता रिसोर्ट से शुरू हुई इस रैली में जनपद के वाहन डीलर्स, उनके कर्मचारी, परिवहन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी तथा महिलाओं ने भी काफी संख्या में भाग लिया।


रैली मेें अधिकांश लोग पिंक डेªस पहनकर आये थे। सभी ने हेलमेट लगाकर यह संदेश भी देने का काम किया कि सुरक्षित यातायात ही सुरक्षित जीवन की दशा में पहला कदम है। यह रैली नेशनल हाईवे होते हुए रामपुर तिराहा पहुंची और वहां से शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए नारी सम्मान के प्रति लोगों को जागरुक करने का काम किया। इस अवसर पर परिवहन अधिकारी विनीत मिश्रा, मुख्य विकस अधिकारी आलोक कुमार सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Next Story