undefined

किसानों को बर्बाद करने पर तुले हैं पीएम मोदीः पंकज मलिक

कृषि विधेयकों के खिलाफ कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेज कानून निरस्त करने की मांग

किसानों को बर्बाद करने पर तुले हैं पीएम मोदीः पंकज मलिक
X

मुजफ्फरनगर। केन्द्र सरकार द्वारा लाये गये कृषि विधेयकों के विरोध में शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए पीएम नरेन्द्र मोदी पर किसानों और व्यापारियों को बर्बाद करने की नीति अपनाने के आरोप लगाये।

कांग्रेस पार्टी राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी प्रिंयका गांधी तथा प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के आह्नान पर शनिवार को पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक पंकज मलिक के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट स्थित डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित सिंह को सौंपा गया, जिसमें केन्द्र सरकार द्वारा कल सदन में कृषि उत्पाद, व्यापार एवं वाणिज्य (संवर्धन) विधेयक और किसान (सशक्तिकरण एवं संरक्षण) विधेयक पारित किये जाने का पुरजोर विरोध करते हुए इसे देश के किसानों और कृषि मंडियों के व्यापारियों के लिए काला कानून बताते हुए निंदा की।


कांग्रेस नेताओं ने कहा कि केन्द्र सरकार का यह फैसला पूरी तरह से किसान एवं राष्ट्र विरोधी है, एक तरफ जहां सरकार किसानों की आय को दुगना करने की बात करती है वहीं दूसरी ओर उक्त काले कानून को संसद में लाकर पारित कराती है, जिससे हमारे देश व प्रदेश के करोड़ों अन्नदाताओं के मौजूदा हक का हनन होगा। केन्द्र सरकार द्वारा लाया गया यह बिल पूर्ण रूप से किसान विरोधी और बड़े उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से पारित किया गया है। पूर्व विधायक पंकज मलिक ने कहा कि आज पूरे देश का किसान इस काले कानून के विरोध में सड़कों पर है। साथ ही हम उत्तर प्रदेश के सभी कांग्रेस कार्यकर्ता हरियाणा में किसानों के साथ पुलिस द्वारा की गई ज्यादती की कठोर निंदा करते हैं। हरियाणा पुलिस द्वारा किसानों पर किया गया लाठीचार्ज अंग्रेजों के जमाने की याद दिलाता है।

उन्होंने मांग करते हुए कहा कि किसानों पर हुई ज्यादती के जिम्मेदार अधिकारियों के विरु( प्रभावी कार्यवाही की जाएं व हरियाणा सरकार को तत्काल बर्खास्त किया जाए। उन्होंने कहा कि यह सत्य भी किसी से छुपा हुआ नहीं है, कि इस भंयकर महामारी के समय में भी देश के किसानों ने अपनी जान की परवाह किए बिना फसलों का निरंतर उत्पादन किया और हमारे देश में आर्थिक संकट के बाद भी कोरोना काल में केवल कृषि ही एकमात्र ऐसा क्षेत्र है, जिसका उत्पादन नहीं गिरा। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से राष्ट्रपति से मांग करते हुए कहा कि विशिष्ट शक्ति का उपयोग करते हुए उक्त काले कानून को देशहित में निरस्त कराया जाये। यदि ऐसा नहीं हुआ तो प्रदेश का हर कांग्रेस कार्यकर्ता सरकार के विरु( अहिंसावादी तरीके से आंदोलन करने को तैयार है।

प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष हरेंद्र त्यागी, शहर अध्यक्ष जुनैद रऊफ के अलावा गुफरान काजमी, सुबोध शर्मा, राहुल भारद्वाज, पं. सतीश शर्मा, अहसन जमीर, मुकेश चैहान, गीता काकरान, धीरज महेश्वरी, सलीम अंसारी सभासद, दिलशाद सभासद, राज किशोर शर्मा, आसिफ प्रधान, माँगेराम प्रधान, स्वराज सिंह चेयरमैन, सुल्तान काजी, सरफराज सभासद, सगीर मलिक, अरशद सिद्दीकी, नीलम गौतम, पं. प्रहलाद कौशिक, इकराम पहलवान, याकूब प्रधान, काजी सुल्तान, मदनमोहन शर्मा, मेहराज जहां, राजीव वर्मा, योगेश शर्मा, रजत सिंघल, यश बंसल, रजत गुप्ता, मुस्तकीम, राजेंद्र पाल, विनोद धीमान, विनोद चैहान, नवनीत सिंघल सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता और किसान मौजूद रहे।

Next Story