undefined

बदमाशों के पीछी दौड़ी पुलिस का जंगल में तेल खत्म!

देर रात जानसठ कोतवाली क्षेत्र के गांव जडवड में किसान के घेर में धावा बोलकर बदमाशों ने भैंसा चुरा लिया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी और उनके साथ जंगल में बदमाशों की तलाश में निकल पड़े, लेकिन हर दिन बदमाशों को लंगडा कर रही पुलिस बदमाशों के पीछे इस दौड़ में एक कदम भी ना चल सकी और ग्रामीणों ने साहस दिखाकर जंगल से भैंसा बरामद कर लिया।

बदमाशों के पीछी दौड़ी पुलिस का जंगल में तेल खत्म!
X

मुजफ्फरनगर। जानसठ पुलिस की मुस्तैदी आज बदमाशों द्वारा की गयी एक घटना के बाद सामने आ गयी। बदमाशों ने घेर में सो रहे किसानों को डराकर उसका भैंसा चुरा लिया। पुलिस के आने से पहले ही ग्रामीणों ने बदमाशों के खिलाफ मोर्चा खोल लिया था, पुलिस आई, जंगल में पहुंचने से पहले ही बाइक ने जवाब दे दिया। पुलिस को हारता देखकर ग्रामीणों ने ही जंगल से भैंसा बरामद कर लिया।


सूत्रों के अनुसार जानसठ कोतवाली क्षेत्र के गांव जडवड में किसान भूलेराम पुत्र तेज सिंह का आबादी के बाहर घेर है। बीती रात भी वह अपने घेर में सो रहा था। करीब दो बजे रात्रि में कुछ लोग उसके घेर में घुस गये और भूलेराम को हथियार के बल पर बंधक बना लिया। भूलेराम के अनुसार ये बदमाश उसके घेर से उसका भैंसा खोलकर ले गये। बदमाशों के जाने के बाद भूलेराम ने शोर मचाया और अपने परिजनों को भी इस घटना की जानकारी दी।


ग्रामीण एकत्र हो गये और लाठी डंडे लेकर बदमाशों की तलाश में जंगल की ओर चल दिये। इसी बीच ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस कर्मी बाइक पर मौके पर पहुंचे और बदमाशों की तलाश में जंगल की ओर भी ग्रामीणों के साथ जाने के लिए निकल पड़े। पुलिस इतनी मुस्तैद थी कि उसकी बाइक में ही तेल खत्म हो गया और बदमाशों की तलाश का अभियान यहीं पर रूक गया। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को पीछे हटाकर साहस दिखाया और बदमाशों से जूझने के इरादे से जंगल में घुस गये। कुछ देर की तलाश के बाद भूलेराम का भैंसा एक पेड़ से बंधा हुआ मिल गया। ग्रामीण भैंसा को जंगल से निकाल लाये और पुलिस देखती ही रह गयी।

Next Story