राहुल गोयल बने भारतीय उद्योग व्यापार मंडल में मंडल अध्यक्ष
पश्चिम में संगठन के प्रभारी का दायित्व भी मिला, प्रमोद मित्तल बने प्रदेश उपाध्यक्ष

मुजफ्फरनगर। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की एक मीटिंग का आयोजन आज मीनाक्षी चौक पर स्थित ओल्ड कोल्ड स्टोरेज कार्यालय पर किया गया। यहां पर संगठन में नये दायित्व संभालने वाले व्यापारी नेता राहुल गोयल और प्रमोद मित्तल का व्यापारियों ने फूल मालाओं के साथ स्वागत किया।
देश के सबसे प्रमुख व्यापारी संगठन, भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत गर्ग चेयरमैन व्यापारी कल्याण बोर्ड उत्तर प्रदेश सरकार की संस्तुति पर भारतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अरुण अग्रवाल व प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री ज्ञानेश मिश्रा के द्वारा वरिष्ठ व्यापारी नेता प्रमोद मित्तल को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं व्यापारी व भाजपा नेता राहुल गोयल ;के. संसद्ध को अध्यक्ष सहारनपुर मंडल व प्रभारी पश्चिम उत्तर प्रदेश के पद पर मनोनीत किया। दोनों व्यापारी नेताओं को संगठन मे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर शहर के व्यापारियों द्वारा एक सम्मान समारोह आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेंद्र अग्रवाल भाजपा नेता व समाजसेवी द्वारा की गई। सम्मान समारोह का संचालन शिशु कांत गर्ग एडवोकेट और श्रवण गुप्ता द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद मित्तल ने कहा कि यह स्वर्गीय श्याम बिहारी मिश्रा के द्वारा बनाया गया व्यापारियों का सबसे पुराना संगठन है। व्यापारियों की समस्या के समाधान के लिए आवाज उठाता आया है। मंडल अध्यक्ष राहुल गोयल ने कहा कि सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली तीनों जिलों की शीघ्र ही कमेटी गठित की जाएगी, जो व्यापारियों के हित व सम्मान के लिए सदैव तत्पर रहेगी। इस सम्मान समारोह के मौके पर वरिष्ठ व्यापारी नेता पवन बंसल, अनिल तायल, सुभाष चौहान अध्यक्ष केमिस्ट एसोसिएशन, अश्वनी संगल गोपाल, संजीव जैन, विनोद संगल, संदीप गोयल सर्राफ, विनय बिंदल, विकास भार्गव, भानु प्रताप, अशोक बंसल, वीरेंद्र अरोड़ा, अंकुर जैन, संजय गोयल ठेकेदार, सुधांशु अरोड़ा, प्रतीक अरोड़ा, विजय तनेजा, दिव्या प्रताप सिंह सहित सैकड़ों व्यापारी उपस्थित रहे।