undefined

ग्राम प्रधानों का आरक्षण भी तय, जानिए मुजफ्फरनगर की स्थिति....

मुजफ्फरनगर जनपद में 468 ग्राम पंचायतों में से 169 ग्रामों में महिला ग्राम प्रधानों का चुनाव किया जायेगा। इन ग्रामों में ग्राम प्रधान की सीटों को महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है।

ग्राम प्रधानों का आरक्षण भी तय, जानिए मुजफ्फरनगर की स्थिति....
X

मुजफ्फरनगर। यूपी में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष पद के साथ ही ग्राम प्रधानों के लिए ग्राम पंचायतों का आरक्षण भी फाइनल कर दिया है। इसके लिए यूपी पंचायत राज विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गयी है।




मुजफ्फरनगर जनपद की 498 ग्राम पंचायतों में अनुसूचित जाति के लिए 83 ग्राम पंचायतों को पंचायत चुनाव 2021 के लिए आरक्षित किया गया है। इनमें अनुसूचित जाति महिला के लिए 30 और अनुसूचित जाति पुरुष के लिए 53 ग्राम पंचायतों का आरक्षण तय कर दिया गया है। इसके अलावा अन्य पिछडा वर्ग श्रेणी में मुजफ्फरनगर जनपद की 134 ग्राम पंचायतों को आरक्षित किया गया है।


इनमें ओबीसी महिला के लिए 48 और ओबीसी पुरुष के लिए 86 ग्राम पंचायत आरक्षित हुई हैं। इसके अलावा 91 ग्राम पंचायतों को महिला प्रत्याशियों की श्रेणी में आरक्षित किया गया है। जबकि 190 ग्राम पंचायतों को अनारक्षित घोषित किया गया है। इससे साफ है कि इस बार के चुनाव में मुजफ्फरनगर जनपद की 498 ग्राम पंचायतों में से 169 ग्रामों में महिला वर्ग से ही ग्राम प्रधान चुनी जायेंगी।




Next Story