undefined

भलवा हत्याकांड में परिजनों का हंगामा, राजमार्ग जाम

भलवा गांव में हत्या के बाद कई आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर क्रांति सेना ने पीड़ित के साथ किया प्रदर्शन, राज्य सरकार के मंत्री कपिल देव ने संभाला मामला।

भलवा हत्याकांड में परिजनों का हंगामा, राजमार्ग जाम
X

मुजफ्फरनगर। गांव भलवा में हुई हत्या के मामले में आज बड़ा बखेडा हुआ। परिजनों ने मृतक का अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया और क्रांति सेना के कार्यकर्ताओं के साथ मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। हिन्दू जागरण मंच के जिला संयोजक नरेन्द्र पंवार के साथ कार्यकर्ता भी यहां पहुंचे। बाद में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव और क्षेत्रीय विधायक विक्रम सैनी ने मौके पर जाकर मामला संभाला और परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए मनाया। उन्होंने जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन परिजनों को दिया।


जानसठ थाना क्षेत्र के गांव भलावा निवासी श्याम सिंह कि अपने खेत में जाते समय बुधवार को हत्या कर दी गई थी, 24 घंटे बीत जाने के बाद भी आरोपियों की कोई गिरफ्तारी ना होने से गुस्साए ग्राम वासियों ने क्रांति सेना सहारनपुर मंडल अध्यक्ष मुकेश त्यागी के नेतृत्व में पदाधिकारियों एवं कार्यकताओं के साथ मिलकर जानसठ मेन रोड पर जाम लगा दिया।


जाम की सूचना लगते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। जानसठ थाना प्रभारी इंस्पेक्टर डीके त्यागी मय फोर्स मौके पर पहुंचें। उन्होंने क्रांति सेना पदाधिकारियों से बताया कि दो हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी की तलाश अभी जारी ह।ै जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले की गंभीरता को समझते हुए शहर विधायक एवं राज्य सरकार में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल व क्षेत्रीय विधायक विक्रम सैनी भी मौके पर पहुंचे। क्रांति सेना पदाधिकारियों सहित गांव वासियों को आश्वासन दिया कि सभी हत्यारों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आश्वासन के बाद मृतक श्याम सिंह का अंतिम संस्कार किया गया।

इस दौरान मौजूद रहे क्रांति सेना वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष शरद कपूर, जिला महासचिव देवेंद्र चैहान, जिला सचिव सचिन प्रजापति, नगर महासचिव आशीष मिश्रा, नगर उपाध्यक्ष बसंत कश्यप, योगेंद्र बिहारी, शैलेंद्र शर्मा सहित सैंकड़ों ग्रामीण और मृतक के परिजन भी उपस्थित रहे।

Next Story