undefined

किसान यात्रा में गांव-गांव जाकर पोल खोल रहे सपाई

जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी के नेतृत्व में कृषि कानूनों के खिलाफ जनजागरण कर रहे समाजवादी

किसान यात्रा में गांव-गांव जाकर पोल खोल रहे सपाई
X

मुजफ्फरनगर। तीन कृषि कानूनों को लेकर चल रहे आंदोलन के साथ ही समाजवादी पार्टी की किसान यात्रा लगातार जारी है। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं के द्वारा गांव गांव जाकर किसानों के बीच सम्पर्क करते हुए उनको कृषि कानूनों के प्रति जागरुक करते हुए इस आंदोलन में जोड़ा जा रहा है।


सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने बताया कि सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी द्वारा गठित सपा की टीम में शामिल समाजवादी पार्टी के नेता कार्यकर्ता किसान यात्रा के जरिये पूरे जनपद के गांवों में घूमकर सरकार के किसान विरोधी कानून की पोल खोल अभियान छेड़े हुए हैं। खतौली विधानसभा क्षेत्र के गांव नावला, चलसीना, घनश्यामपुरा, भूड, शेखपुरा, खांजापुर में सपा की अलग अलग टीम में मौजूद सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामलाल बच्ची सैनी, विधानसभा अध्यक्ष खतौली सत्यदेव शर्मा, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री महेश बंसल, समाजवादी मजदूर सभा जिलाध्यक्ष नासिर राणा, नगर अध्यक्ष खतौली इरशाद जाट, पूर्व जिला पंचायत सदस्य इरशाद गुर्जर, अरशद खान, अनुराग त्यागी, शादाब परदेशी, दुर्गेश यादव, नवेद रँगरेज, विशाल शर्मा, पंकज सैनी आदि ने छोटी सभाओं के तहत सपा मुखिया अखिलेश यादव का संदेश वाले पर्चे बांटकर सपा के किसान आंदोलन को समर्थन व मोदी सरकार के किसान विरोधी कानून को बेनकाब किया।

पुरकाजी विधानसभा के ग्राम तेजल्हेड़ा व खाइखेड़ी में पूर्व विधायक अनिल कुमार, विधानसभा अध्यक्ष मास्टर सतबीर त्यागी, सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सतीश गुर्जर, नगर अध्यक्ष पुरकाजी अफजाल अहमद, दिलशाद भूरा प्रधान आदि नेताओं ने किसानों नौजवानों के बीच पहुंचकर कहा कि समाजवादी पार्टी किसानों के दमन के खिलाफ भाजपा सरकार के काले कानून को समाप्त होने तक आन्दोलन व जागरूकता अभियान व किसान यात्राआंे को चलाकर किसानों की आवाज उठाती रहेगी।


मीरापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सालारपुर, जडवड़ कटिया व टंढेडा में मीरापुर के पूर्व सपा प्रत्याशी हाजी लियाकत अली, सपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष डा. इसरार अल्वी व सपा जिला कार्यकारिणी सदस्य एमडी नवाब अली ने किसानों व नौजवानों के बीच किसान यात्रा के माध्यम से जागरूकता अभियान जगह जगह चलाकर किसान आंदोलन के समर्थन में पम्पलेट बांटते हुए कहा कि किसानों पर अत्याचार करने वाली भाजपा सरकार के विरु( सपा आंदोलन करती रहेगी। उन्होंने किसान विरोधी काले कानून को सरकार की नवरत्न उद्योगपति समूह की साजिश बताया।

Next Story