undefined

संत रविदास ने वंचित समाज को नई दिशा दीः प्रमोद त्यागी

सपा कार्यालय पर धूमधाम से मनाई गई संत रविदास की जयंती, वक्ताओं ने संत के जीवन आदर्श अपनाने का किया आह्नान

संत रविदास ने वंचित समाज को नई दिशा दीः प्रमोद त्यागी
X

मुजफ्फरनगर। सपा कार्यालय पर आज संत रविदास की जयंती धूमधाम से मनाते हुए उनके आदर्श अपनाने पर बल दिया गया। सपा के मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने बताया कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट के नेतृत्व में रविदास जयंती मनाई गई। यहां आयोजित विचार गोष्ठी का संचालन सपा जिला महासचिव जिया चैधरी ने किया, इसमें वक्ताओं ने संत रविदास के जीवन दर्शन को प्रस्तुत किया।

सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट व सपा महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी ने कहा की सन्त गुरु रविदास ने समकालीन समय मे फैले छुआछूत, भेदभाव और सामाजिक आडम्बर एवं कुरीतियों के विरु( अपने उपदेश व रचनाओं से समाज को जागृत करने का काम किया, उनके वचनों से वंचित समाज को नई दिशा दी।


पूर्व सपा प्रत्याशी गौरव स्वरूप व पूर्व सपा प्रत्याशी खतौली चन्दन चैहान ने सन्त रविदास के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा हर जाति वर्ग को सम्मान के साथ हर महापुरुष का सम्मान करते हुए उनके विचारों को आगे बढाने का कार्य किया है। सन्त रविदास ने भेदभाव छुआछूत को समाप्त करने व छोटे बड़े के अहंकार को समाप्त करने का सर्वसमाज को सन्देश दिया। पूर्व विधायक अनिल कुमार व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राकेश शर्मा ने सन्त रविदास जी के चित्र पर पुष्पांजलि करने के साथ कहा कि एक पार्टी जो दलितों के हितों की राजनीति का दम तो भरती है लेकिन उनके कार्यालयों पर सन्त रविदास जयंती तक नहीं मनाई जाती। सपा ने सर्वसमाज के सम्मान के विचार को बरकरार रखते हुए पूरे प्रदेश में सभी जनपदों में सपा कार्यालयों पर सन्त रविदास जयंती मनाते हुए उनके विचारों-संदेशों को जन जन तक पहुंचाने का अभियान चलाकर अपने दलित व सर्व समाज की आस्था को प्रकट किया है।

सपा जिला महासचिव जिया चैधरी सपा जिला कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने कहा कि आज भी सन्त रविदास के उपदेश व विचार समाज के लिए उतने ही प्रासंगिक है, जितने उनके समकालीन समय मे थे। रविदास जयंती पर सपा के अनुसूचित जिला प्रकोष्ठ महानगर अध्यक्ष बृजेश कुमार के सौजन्य से केक काटकर सभी को वितरित किया गया।

रविदास जयंती पर आयोजित गोष्ठी को सपा जिला उपाध्यक्ष विनय पाल प्रमुख, सपा महानगर महासचिव शलभ गुप्ता एडवोकेट, सपा नेता शमशाद अहमद, सोमपाल सिंह भाटी, पूर्व जिलाध्यक्ष युवजन सभा शमशेर मलिक, निधिष राज गर्ग, सभासद विकल्प जैन, शहजाद मैम्बर, सावन कुमार एडवोकेट, अनिल कुमार एडवोकेट, दर्शन सिंह धनगर, सन्दीप धनगर, इरशाद जाट, सत्यदेव शर्मा, विरेंद्र तेजियांन, श्रीमती कमलेश, रमेश शर्मा, लोकेश कश्यप, फिरोज अंसारी आदि ने सम्बोधित किया। प्रोग्राम में जनार्दन विश्वकर्मा, उमर खान, विनोद कुमार शर्मा, प्रीति कुमारी, जोनी आर्य, प्रदीप बर्मन, रमेश चंद वाल्मीकि, सलीम अंसारी, दीपक गोयल, सुरेश कुमार बारी, परवीन अवाना, उदित शर्मा, शिव कुमार सैनी सहित अनेक सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Next Story