एस.डी. कन्या इंटर शहर ने जीती रंगोली प्रतियोगिता
मुजफ्फरनगर जिले में शिक्षा विभाग ने आजादी का अमृत महोत्सव में आयोजित कराई जिला स्तरीय प्रतियोगिता, 21 विद्यालयों में अव्वल स्थान पर रहीं झांसी की रानी कॉलेज की छात्राएं, डीआईओएस गजेन्द्र कुमार ने किया पुरस्कृत।

मुजफ्फरनगर। शिक्षा विभाग के द्वारा आज आयोजित कराई गयी जिला स्तरीय रंगोली प्रतियोगिता में एसडी इण्टर कॉलेज शहर की छात्राओं ने अपनी प्रतिभा से सभी को प्रभावित किया और जनपद में इन छात्राओं की रंगोली को अव्वल स्थान प्रदान किया गया।
आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम की श्रृंखला के अंतर्गत जनपद स्तरीय रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन एसडी इण्टर कॉलेज झांसी की रानी शहर में किया गया, प्रतियोगिता का विषय भारतीय संस्कृति रहा। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक गजेंद्र कुमार रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि विनोद कुमार प्रधानाचार्य जनता इंटर कालेज पचेंडा, पर्यवेक्षक श्रीमती कंचन प्रभा शुक्ला प्रधानाचार्या जैन पाठशाला इंटर कालेज नई मंडी, प्रमोद कुमार प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कालेज मेहलकी जानसठ, श्रीमती रजनी गोयल प्रधानाचार्या एस. डी. कन्या इंटर कालेज शहर द्वारा मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
रंगोली प्रतियोगिता में जनपद के 21 स्कूलों की छात्र/छात्राओं के द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस प्रतियोगिता में शामिल सभी स्कूलों की छात्राओं की टोलियों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और एक से बढ़कर एक रंगोली बनाकर विजेताओं के चयन के लिए निर्णायक मंडल के समक्ष एक तरह से चुनौती पेश की। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान-एस.डी. कन्या इंटर कालेज शहर ने जीता, जबकि द्वितीय स्थान-डीएवी इंटर कालेज मुजफ्फरनगर और तृतीय स्थान-दयानंद गुरुकुल इंटर कालेज बिरालसी ने प्राप्त किया। गांधी इंटर कालेज, चरथावल, स्वामी कल्याण देव बालिका इंटर कालेज और चरथावल आर्य कन्या इंटर कालेज ने सांत्वना स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में डा. अनिल सैनी कला प्रवक्ता एम. एम. इंटर कालेज मुजफ्फरनगर, डा. प्रतिभा दुबे, हिंदी प्रवक्ता डी.ए.वी. इंटर कालेज और श्रीमती मंजू लता आर्य कला प्रवक्ता जैन कन्या इंटर कालेज प्रेमपुरी शामिल रहे और प्रतियोगिता के परिणाम हेतु योगदान दिया।
जिला विद्यालय निरीक्षक गजेन्द्र कुमार द्वारा छात्राओं को आशीर्वाद दिया गया तथा आजादी का अमृत महोत्सव और हमारे देश की सांस्कृतिक विरासत पर विस्तार में प्रकाश डाला गया। उन्होेंने विजेता छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती रजनी गोयल ने अतिथियों की गरिमामय उपस्थिति के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त अध्यापिकाओं, कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा।