undefined

धूमधाम से मना शहीद भगत सिंह का बर्थ-डे, भाजपा जिलाध्यक्ष ने बांटा प्रसाद

धूमधाम से मना शहीद भगत सिंह का बर्थ-डे, भाजपा जिलाध्यक्ष ने बांटा प्रसाद
X

मुजफ्फरनगर। अमर क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह का आज 114वां जन्म दिवस लोगों ने धूमधाम से मनाया।

सोमवार को शहीद भगत सिंह एकता मंच द्वारा सिकन्दर ए आजम शहीद भगत सिंह का 114वां जन्म दिवस मनाया। इस अवसर पर धूमधाम से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला रहे।


उन्होंने दीप प्रज्जवलित करते हुए कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ शहीद भगत सिंह का जन्मोत्सव मनाया। विकास पंवार द्वारा भगत सिंह के जीवन संघर्ष पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में शहीद भगत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उनको याद किया गया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से अनमोल छाबडा, सतीश मलिक, पवन मित्तल, राजकुमार साहनी, त्रिलोचन सिंह मान, सुदेश कुमार, बलविन्दर सल, देशराज चैहान, सचिन मल्होत्रा, अरूण प्रताप सिंह, मनीष चैधरी, विक्की चावला, अनिल त्यागी, प्रभाकर त्यागी, हेमन्त ग्रोवर, सुखदर्शन सिंह बेदी, इन्द्रजीत झाम्ब, राजीव शर्मा, देव शर्मा, मोहित, सोनू, ओमप्रकाश बजाज, गुरूजीत मिन्टू आदि का सहयोग रहा।

Next Story