undefined

अखिलेश का संदेश लेकर अनुज के परिजनों से मिले सपा नेता

गौरव स्वरूप ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहा कि योगी सरकार में यूपी में गुण्डाराज चरम सीमा पर है। आम आदमी तो दूर पुलिस भी सुरक्षित नहीं है। पुलिस का रवैया भी पीड़ितों के खिलाफ सही नहीं है।

अखिलेश का संदेश लेकर अनुज के परिजनों से मिले सपा नेता
X

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का संदेश लेकर सपा के वरिष्ठ नेताओं ने मोरना के अनुज कर्णवाल हत्याकांड में मोर्चरी पर पहुंचकर मृतक दवा व्यापारी के परिजनों से मुलाकात की और उनको सांत्वना देतेे हुए इस हत्याकांड पर रोष प्रकट किया।


अखिलेश यादव के निर्देशानुसार समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष व प्रत्याशी गौरव स्वरूप, वरिष्ठ सपा नेता चंदन सिंह चैहान, नगर महामंत्री शलभ गुप्ता एड, महानगर कोषाध्यक्ष विकल्प जैन, महानगर उपाध्यक्ष आशु गुप्ता व अनिल लोहिया शुक्रवार को मोर्चरी पर पहुंचे और वहां अनुज कर्णवाल के परिजनों से मुलाकात की। गौरव स्वरूप ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहा कि योगी सरकार में यूपी में गुण्डाराज चरम सीमा पर है।

आम आदमी तो दूर पुलिस भी सुरक्षित नहीं है। पुलिस का रवैया भी पीड़ितों के खिलाफ सही नहीं है। सपा अनुज हत्याकांड में पीड़ित परिवार के साथ है। इस मामले में हम आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करते हैं। आज यूपी में अपराध चरम पर है। सपा आम जनता की समस्याओं और पीड़ा को लेकर आंदोलन से पीछे नहीं हटेगी। सरकार से उन्होंने पीड़ित परिवार के लिए आर्थिक सहायता दिये जाने की भी मांग की है।

Next Story