undefined

घायल किसानों से मिलने गांव सौरम पहुंचा सपा नेताओं का दल

समाजवादी पार्टी मुजफ्फरनगर के जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने आरोप लगाया है कि सरकार की नीतियों का विरोध करने वालों पर भाजपा के लोग अपने गुंडों से हमला करा कर लोकतांत्रिक मूल्यों का कत्ल कर रहे हैं।

घायल किसानों से मिलने गांव सौरम पहुंचा सपा नेताओं का दल
X

मुजफ्फरनगर। जनपद के गांव सौरम मैं केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान का विरोध करने पर दो पक्षों में हुए संघर्ष के बाद मचे सियासी बवाल के बीच ही समाजवादी पार्टी के नेता भी सक्रिय नजर आए। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष पार्टी के अन्य नेताओं के साथ गांव सौरम पहुंचे और मारपीट में घायल हुए किसानों के परिजनों से मुलाकात की।

सपा के जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने बताया कि सपा ने ग्राम सौरम के किसानों पर भाजपाईयो के हमले की निंदा करते हुए आज सौरम में सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने पहुंचकर पीड़ित किसानों से मुलाकात की। सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने कहा कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव किसानों पर भाजपा नेताओं के हमले की घटना को बेहद गम्भीर घटना के रूप में ले रहे हैं तथा वह उनके निर्देश पर किसानों को समर्थन देने आए हैं।


प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने भाजपाईयो के हमले में घायल किसानों से मिलकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेने के बाद कहा कि किसानों द्वारा कृषि कानूनों के विरुद्ध आंदोलन व भाजपा सरकार की किसान विरोधी मानसिकता की पोल खुलने पर गांवों में भाजपा नेताओं के विरुद्ध आक्रोश की स्थिति है लेकिन भाजपा नेता गांवों की वास्तविक स्थिति को अनदेखा करने की भूल करके अपने खिलाफ नाराजगी को सत्ता व गुंडागर्दी के बल पर दबाना चाहते हैं।

इसी मानसिकता के चलते केंद्रीय राज्यमंत्री के साथ गए सैकड़ो भाजपाईयो ने किसानों के लोकतांत्रिक सवाल का जवाब हमले से देकर गुंडागर्दी का सबूत दिया है। प्रमोद त्यागी ने कहा कि सपा किसानों पर हमले को बर्दाश्त नहीं करेगी। सपा किसानों के अहिंसात्मक आंदोलन व मांगो का पूरी तरह समर्थन करती है। उन्होंने किसानों पर हमले के दोषियो की गिरफ्तारी की मांग की। उनके साथ सपा महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी, सपा जिला कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल, सपा जिला उपाध्यक्ष राजीव बालियान, सपा विधानसभा अध्यक्ष अकरम खान, सन्दीप डबास एडवोकेट, तनवीर प्रधान सहित अनेक सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Next Story