undefined

विकास पुरुष चितरंजन स्वरूप को सपा ने किया याद

मुजफ्फरनगर की सदर विधानसभा सीट से विधायक बनने के बाद राज्य में सपा सरकार में आधा दर्जन विभागों के राज्यमंत्री रहे चितरंजन स्वरूप ने शहरी विकास की नई गाथा लिखी थी।

विकास पुरुष चितरंजन स्वरूप को सपा ने किया याद
X

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार में एक ही बार में आधा दर्जन विभागों के राज्यमंत्री के रूप में अपनी सेवा प्रदान करने वाले विकास पुरुष चितरंजन स्वरूप की पुण्यतिथि पर सपाईयों ने उनको याद करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की। सपा नेताओं ने चितरंजन स्वरूप द्वारा शहर के विकास में दिये गये योगदान को लेकर अपने विचार व्यक्त किये।

समाजवादी पार्टी के लोकप्रिय नेता पूर्व मंत्री स्व. चितरंजन स्वरूप की पांचवी पुण्यतिथि पर सपा कार्यालय पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा मे सपा नेताओं कार्यकर्ताओ ने उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट व पूर्व विधायक अनिल कुमार ने उनको मुजफ्फरनगर की विकास की गाथा का अग्रणी नायक बताते हुए कहा कि मुजफ्फरनगर की जनता के दिल मे उन्होंने अपनी सादगी व सहजता की आदत से अलग ही मुकाम बनाया था, समाजवादी पार्टी व मुजफ्फरनगर की जनता उनको कभी नही भूल सकती। सपा नेता राकेश शर्मा सपा महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी व सपा नेता बोबी त्यागी ने स्व.चितरंजन स्वरूप के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि केवल चित्तरंजन स्वरूप जी ने नगर को विकास के पथ पर पहुंचाकर विकास का रिकार्ड कायम किया उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन, सपा जिला कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल व सपा नेता शौकत अंसारी ने नगर के प्रत्येक क्षेत्र को आधुनिक विकास से जोड़ने और नगर में प्रत्येक क्षेत्र को पूर्ण विद्युतीकरण व अन्य विकास योजनाओं से जोड़ने का पूरा श्रेय स्व. चित्तरंजन स्वरूप को देते हुए कहा कि उनको विकास पुरुष के रूप में हमेशा याद किया जाएगा। इस दौरान सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप, पूर्व महानगर अध्यक्ष अंसार आढ़ती, नगर महामंत्री शलभ गुप्ता एडवोकेट, जयवीर सिंह बेनीवाल, सपा अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष डाॅ नूरहसन सलमानी, सपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष डाॅ इसरार अलवी, सपा मजदूर सभा जिलाध्यक्ष नासिर राणा, शमशाद अहमद, जनार्दन विश्वकर्मा, अरविंद गोयल, सलमान त्यागी, वीरेंद्र तेजियांन, आशुतोष गुप्ता, शिव कुमार खटीक, बृजेश कुमार, टीटूपाल, हाजी लियाकत अंसारी, नईम अंसारी, सलमान अंसारी, कलीम अंसारी, हाजी शराफत, ताजीम,इकबाल अहमद, जावेद त्यागी तथा शाहिद अंसारी आदि मौजूद रहे।

Next Story