undefined

21 को योगी सरकार के खिलाफ आंदोलन करेगी सपाः प्रमोद त्यागी

बसपा छोड़कर आये लोगों को पार्टी में दी गयी जिम्मेदारी, नेता बोले-2022 में आ रही बाइसकिल

21 को योगी सरकार के खिलाफ आंदोलन करेगी सपाः प्रमोद त्यागी
X

मुजफ्फरनगर। कोरोना संकट काल में स्वास्थ्य सेवाओं में अनियमितता और भ्रष्टाचार के साथ ही किसानों, व्यापारियों, नौजवानों और अन्य मुद्दों को लेकर समाजवादी पार्टी ने 21 सितम्बर को यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार के खिलाफ आंदोलन का बिगुल बजाने की तैयारी कर ली है।

गुरूवार को पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने बताया कि बहुजन समाज पार्टी से कुछ लोगों ने किनारा करते हुए अखिलेश यादव की नीतियों से प्रभावित होकर समाजवादी पार्टी ज्वाइन की है। इनको महानगर कमेटी में पार्टी स्तर से जिम्मेदारी दी गयी है। उन्होंने बताया कि बसपा छोड़कर आये ग्राम धंधेडा निवासी डा. संजय कुमार को महानगर कमेटी में सदर विधानसभा महामंत्री, गांधीनगर निवासी महिपाल सिंह एडवोकेट को को सदर विधानसभा उपाध्यक्ष, अमित कुमार भरतिया कालोनी को महानगर सचिव, संजय जानिया को रैदासपुरी वार्ड प्रभारी, नितिन कुमार को वार्ड महामंत्री, कृष्णपाल को वार्ड प्रभारी भरतिया कालोनी, सुरेश चन्द को वार्ड महामंत्री बनाकर सम्मानित किया गया है।

प्रमोद त्यागी ने कहा कि सपा को लगातार मजबूती मिल रही है। 2022 में बाइसकिल ही यूपी की सत्ता पर कब्जा करने के लिए आ रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूर्ण मनोबल से अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाने के लिए तैयारियों में जुटने का आह्नान करते हुए कहा कि आज योगी मोदी सरकारों में देश और देश की जनता बर्बादी की राह पर है। आर्थिक स्थिति बेहद खतरनाक मोड पर पहुंच रही है, बेरोजगारी ने परिवार तबाह कर दिये हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी स्तर पर जनता का उत्पीड़न बढ़ा है। किसान बेहाल हैं। व्यापारी परेशान हैं। युवा रोजगार नहीं मिलने के कारण मानसिक रूप से टूट रहा है। इन सभी मुद्दों को लेकर सपा कार्यकर्ता 21 सितम्बर को राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में बड़ा आंदोलन करेंगे। प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से गौरव स्वरूप, महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी, शलभ गुप्ता, टीटू रमन पाल, जनार्दन विश्वकर्मा, काजी सरफराज आदि मौजूद रहे।

Next Story