सपा कार्यकर्ताओं ने मनाई गई वीर रूपन बारी की जयंती

मुजफ्फरनगर। वीरता के कारण भारत में याद किये जाने वाले रूपन बारी की जयंती आज सपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाई। इस अवसर पर इस वीर को आज सपाईयों ने पुष्पांजलि अर्पित की।
सपा कार्यालय महावीर चौक मुजफ्फरनगर पर वीर शिरोमणि रूपन बारी की जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुमित पंवार बारी व सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने इस अवसर पर सम्बोधन में कहा कि वीर यो(ा रूपन बारी ऐतिहासिक यो(ाओं आल्हा व ऊदल के साथ याद किये जाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि रूपन बारी की वीरता का भी बखान बार बार ऐतिहासिक गाथाओं में आता है। उसी वीर शिरोमणि रूपन बारी की जयंती बारी समाज गर्व के साथ मनाता है। सपा नेता अमरनाथ पाल व सतीश गुर्जर ने बताया कि बारी समाज के नेता व सपा पदाधिकारी सुमित पंवार बारी के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं व समाज के लोगों ने वीर यो(ा रूपन बारी की जयंती सपा कार्यालय पर मनाते हुए उनके ऐतिहासिक वीरता की गाथाओं का वर्णन करते हुए उनको याद किया।
इस दौरान प्रोग्राम में मुख्य रूप से सपा नेता सुमित पंवार बारी, सपा जिला उपाध्यक्ष विनय पाल प्रमुख, सपा नेता अमरनाथ पाल, सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सतीश गुर्जर, डा. इसरार अल्वी, विनोद रावत, सुरेश कुमार बारी, सूरत सिंह बारी, गांधी बारी, तरुण रावत,गजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।